Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ करेगें प्रशासनिक न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी

ब्यूरो 09-07-2021
khabarimg

गाजीपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 10 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य अतिथि मा० प्रशासनिक न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी की उपस्थिति में किया जायेगा।

जनपद न्यायाधीश प्रशान्त मिश्र ने न्यायिक अधिकारियों की
बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। नोडल अधिकारी लोक अदालत, विष्णु चन्द्र वैश्य व सचिव कामायनी दूबे ने संयुक्त रूप उपस्थित रहेगे। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ उच्च न्यायालय के मा० प्रशासनिक न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी जी करेंगे । बैठक में उन्होंने अब तक नियत हो चुके वादों की जानकारी लेकर पक्षकारों को सूचना देने, नोटिस एवं समन तामील कराये जाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। राष्ट्रीय लोक अदालत कलेक्ट्रेट व जनपद की समस्त तहसीलों में आयोजित की जायेगी। पारिवारिक न्यायालय एवं मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में भी कोविड गाईडलाईन के तहत लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें बैंक वसूली वाद, किरायेदारी वाद, मोबाईल फोन व केविल नेटवर्क संबंधी प्रकरण, आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से सम्बंधित प्रकरण, दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउन्स के मामले जनोपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से सम्बंधित प्रकरण, राजस्व चकबंदी, श्रम वाद, मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित चालानी वाद शमनीय प्रकृति के क्रिमिनल वाद का निस्तारण किया जाना प्रस्तावित है । बैठक में प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय गाजीपुर के पीठासीन अधिकारी शिवकुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम रामसुध सिंह, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, तृतीय गुलाब सिंह-द्वितीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/स्पेशल जज ई0सी0एक्ट, डा0 लक्ष्मी कान्त राठौर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/स्पेशल जज पाक्सो कोर्ट प्रथम, मनराज सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम, संजय कुमार यादव- प्रथम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय, दुर्गेश, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, शरद कुमार चौधरी, सिविल जज सी0डी0, स्वप्न आनन्द, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, घनश्याम शुक्ल एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: कला स्नातक परीक्षा में 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित…केंद्राध्यक्ष डॉ विमला देवी
Next: 8 विकास खण्ड में उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.