Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पुलिस प्रशासन की कडी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ मतदान

ब्यूरो 10-07-2021
IMG-20210710-WA0019

जमानियाँ। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था के बीच प्रमुख क्षेत्र पंचायत का मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

ब्लाक तिराहा पर पुलिस ने वैरेकेटिंग कर सभी का प्रवेश वर्जित कर दिया तथा सिर्फ मतदाताओं को प्रवेश दिया गया। मतदान पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुआ तथा मध्याह्न 3 बजे तक चला। पुलिस बैरेकेटिंग के पास स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा एक-एक मतदाता का तापमान चेक करने के बाद पुलिस द्वारा गहनता से जॉच कर मतदान केन्द्र में जाने की अनुमति दी जाती थी। ज्ञात हो कि ब्लाक क्षेत्र में 131 क्षेत्र पंचायत सदस्य है जिसमें एक की मृत्यु हो गई है। कुल 130 मतदाताओं में से 129 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पाण्डेय मोड़ व दरौली तिराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी तथा दरौली तिराहा से लेकर पाण्डेय मोड़ तक लगातार पुलिस व प्रशासन चक्रमण करती रही। इधर-उधर बैठे समर्थको को पुलिस खदेड़ती रही ताकि अव्यवस्था उत्पन्न न हो। इस दौरान तहसीलदार घनश्याम, क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण साहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: सपा समर्थित प्रत्याशी मनीषा कुशवाहा ब्लाक प्रमुख निर्वाचित
Next: सपा व भाजपा कार्यकत्ताओं के बीच हुई तीखी नोक-झोक

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.