Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सेवराई चौकी इंचार्ज के स्थानांतरण से चर्चाओं का बाजार गर्म

विशेष संवाददाता 14-07-2021
khabarimg

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय थाने से सम्बद्ध सेवराई चौकी इंचार्ज आर के ओझा का स्थानांतरण पुलिस कप्तान द्वारा मंगलवार को कर दिया गया। इनके जगह पर गहमर थाने पर तैनात सीनियर सबइंस्पेक्टर हरिनारायण शुक्ल को पदभार दिया गया है।

इस तबादले को देख कर लोगो मे यह चर्चा है कि भदौरा ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के हार जाने के बाद इनके तबादले को लोग जोड़ कर देख रहे है। सेवराई चौकी इंचार्ज राम कुमार ओझा का स्थानांतरण जनपद के दुल्लहपुर थाना के बहलोलपुर चौकी पर कर दिया गया। उनके स्थान पर नये सेवराई चौकी प्रभारी के रूप में गहमर थाना पर तैनात सीनियर सब इंस्पेक्टर हरिनारायण शुक्ला को पदभार दिया गया है। चट्टी चौराहों पर लोगो मे यह कयास लगाया जा रहा है कि ब्लॉक प्रमुख का चुनाव में राम कुमार ओझा पहले से ही सत्ताधारी दल के नेताओ के निशाने पर थे। जिनका स्थानांतरण विगत 30 जून को ही ग़ाज़ीपुर न्यायालय सुरक्षा में कर दिया गया था। लेकिन आर के ओझा द्वारा भाजपा के बड़े नेताओं को ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सहयोग करने पर अपना स्थानांतरण रोकवा लिया था। लेकिन चुनाव हारने के बाद सत्ताधरी दल के नेताओ के निशाने पर रहे राम कुमार ओझा को आपनी कुर्सी को गंवानी पड़ी। ब्लॉक प्रमुख चुनाव कुशलता से सम्पन्न कराने के बाद अचानक इनका तबादला होना लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है कि अब किसकी बारी है।

Post navigation

Previous: विद्युत चोरी में 16 लोगो पर दर्ज हुआ मुकदमा
Next: परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को जारी किया गया पहचान पत्र

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.