Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कांग्रेसजनों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

ब्यूरो 14-07-2021
IMG-20210714-WA0012

जमानियां। क्षेत्र के विभिन्न गांव में डीजल-पेट्रोल, खाद्य तेल व अन्य खाद्य सामग्री की बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेसजनों ने बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध दर्ज कराया। साथ ही अभियान के जरिए जन समर्थन हासिल किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने नेतृत्व में आयोजित हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बेलगाम होती महंगाई के चलते गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो चुका है। भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन हत्या, लूट से लेकर चोरी, छिनैती तक की घटनाएं सामने आ रही हैं जिसे रोकने में शासन-प्रशासन विफल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस अभियान को ग्रामीण सहित नगर क्षेत्र में सफलता मिल रही है और सैकड़ों लोग अपना हस्ताक्षर कर सहमति जता रहे है। वही वरिष्ठ कांग्रेस नेता अदालत यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार पूरी तरह से हर मोर्चे पर फेल है। ऐसी सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सैयद फैजान‚ हरिओम सिंह यादव‚ युगुल किशोर सिंह‚ शशिकांत श्रीवास्तव‚ रूद्रप्रताप तिवारी‚ गुड्डू कुमार आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: खुली बैठक में सस्ते गल्ले के दुकानदारों का हुआ चयन
Next: 21 सूत्रीय मांगो को लेकर शिक्षकों ने की बैठक

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.