Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

एक दशक से पानी निकासी की समस्या को ग्राम प्रधान ने गंभीरता से लिया

विशेष संवाददाता 01-08-2021
IMG-20210801-WA0017

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर खुर्द गांव के दुसाध बस्ती में बीते एक दशक से पानी निकासी की समस्या को ग्राम प्रधान ने गंभीरता से लिया और परेशान ग्रामीणों को राहत देने के लिए रविवार को 80 मीटर नाली खोदवा दी। जिसके बाद करीब 200 परिवारों को पानी निकासी से राहत मिल गई। इस दौरान तहसील एवं पुलिस विभाग के लोग भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार गांव के दुसाध बस्ती स्थित गढ़ही में अतिक्रमण हो गया है और काल अंतराल में नाली भी पाट दी गई। जिससे गांव में पानी निकासी की समस्या खड़ी हो गई। जिसको लेकर ग्रामीण लगातार शिकायत एवं गुहार लगाते रहे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद ग्राम प्रधान आशा देवी के प्रतिनिधि ओम प्रकाश ने समस्या की गंभीरता को समझा और तहसील‚ विकास खंड सहित आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर पानी निकासी की समस्या को दूर करने की गुहार लगाई लेकिन मामला सिफर ही रहा। जिससे तंग आकर उन्होंने सभी अधिकारियों को जानकारी देते हुए मनरेगा मजदूरों कि सहायता से करीब 80 मीटर नाली खोदवाने का फैसला किया और रविवार को वे मजदूरों के साथ मौके पर पहुंच गये। जिस पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और शांतिपूर्ण वातावरण में नाली खोदी गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश ने बताया कि पानी निकासी की समस्या के कारण कई परिवारों के घरों में पानी घुटनाभर पानी लग जाता था और ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे थे। आज प्रशासन की मदद से नाली खोदवा दी गई है। जिससे करीब 200 परिवारों को राहत मिलेगी और जल जमाव की समस्य समाप्त होगी। इस अवसर पर कोतवाल रवीन्द्र भूषण मौर्य‚ रवीन्द्र नाथ‚ संजय राय‚ घरभरन राय‚ गोवर्धन कुशवाहा‚ धर्मदेव कुशवाहा‚ बिहारी कुशवहा‚ पपु पासवान‚ रमेश राम‚ वेद प्रकाश‚ सोनू राय‚ राजु तिवारी‚ घेटक तिवारी‚ सुदामा यादव‚ हरिकेश राय‚ वरुण पाठक आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अब जिले के इंजीनियरों और युवाओ को गाजीपुर में ही मिलेगी नौकरी, नहीं जाना पड़ेगा बाहर- संजय राय शेरपुरिया
Next: पशुओं में बिमारी फैलने से पशुपालन विभाग हुआ सक्रिय* .शेरपुर गांव में कैंप का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.