Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में निकली साइकिल रैली

विशेष संवाददाता 05-08-2021
IMG-20210805-WA0131

जमानियां। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने पार्टी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके नीतियों पर प्रकाश डाला। उसके बाद पूर्व मंत्री के नेतृत्व में साइकिल रैली पार्टी कार्यालय से जीवपुर गांव स्थित ब्रम्ह स्थान तक पहुंची। जहां रैली सभा में परिवर्तित हो गई।

पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में साइकिल रैली निकाली जा रही है। डीजल-पेट्रोल के साथ खाद्य पदार्थों के दामों में भारी बढ़ोतरी, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध के खिलाफ यह रैली निकाली जा रही है। कहा कि आज समाजवादी पार्टी के अगुआ जनेश्वर मिश्र की
जयंती है। जिन्होंने समाजवाद का परचम लहराया था। दलित शोषित और पीड़ितों की लड़ाई लड़ी थी, जिन्होंने सदैव समाज के बारे में चिंतन किया। पूरी जिंदगी समाजवादियों के लिए उन्होंने समर्पित कर दिए। आज उनके जयंति के अवसर पर समाजवादी पार्टी बहुत बड़ा संदेश देना चाहती है कि महंगाई व कुशासन के चक्र को तोड़ना होगा। ऐसे समाजवादी लोग आज व्रत लेंगे कि वे जनेश्वर मिश्र के बताए मार्ग पर चलकर भाजपा के भय, भूख और भ्रष्टाचार के उल्टे पड़े नारे को जन-जन तक पहुंचाएंगे और उन्हें बताएंगे कि महंगाई किस चरम पर है। डीजल पेट्रोल महंगे हो गए हैं इसके साथ ही सरसों का तेल दाल और अन्य चीजों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। ऐसे में सपा कार्यकर्ता अपने नेता की याद में साइकिल रैली निकालकर जन-जन में महगाई, कुशासन व भ्रष्टाचार का संदेश दे रहे हैं कि उठो साथियों, जागो साथियों। कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही लक्ष्य रूपी सत्ता को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यकर्ता पार्टी का रीढ़ होता है। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, उर्मिलेश पांडेय, रणजीत यादव, मेराज खान, अबूबकर खान, एहसान प्रधान, श्याम नारायण कुशवाहा,रजनीश यादव, मनोज यादव, विजय यादव, प्रदीप यादव, पंकज यादव, असलम प्रधान, गणेश यादव, धीरेंद्र यादव, अनिल यादव, राहुल यादव, रामअवध यादव, तौकीर खान, रामचीज यादव, संतोष सिंह पिन्टू, बबलू सिंह, बबलू दूबे, अनिल सिंह, राजू कुशवाहा, दीपू यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: प्रभारी मंत्री को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा पत्रक
Next: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत धुमधाम से मनाया गया अन्न महोत्सव

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.