Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

कर्मनाशा का तटवर्ती इलाके बाढ़ की चपेट में, जलस्तर बढ़ने से मची तबाही

विशेष संवाददाता 14-08-2021
IMG-20210814-WA0017

जमानियाँ। कर्मनाशा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की विभीषिका में दर्जनों गॉव चपेट में आ गये तथा सम्पर्क मार्ग डूब जाने से आवागमन बन्द हो गया है। बिहार राज्य को जोड़ने वाला देवढ़ी पुल व बड़ऊरा पुल का सम्पर्क मार्ग पूरी तरह से डूब जाने से दोनों राज्य का सम्पर्क टूट गया है तथा नाव ही एक मात्र साधन बना हुआ है। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण अपने पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुँच गये तथा जिन लोगों का रिहायसी मकान बाढ़ के पानी से डूब गया वे प्राथमिक विद्यालय में शरण लिए हुए है। हॉलाकि शनिवार की सुबह से ही धीमी गति से जलस्तर घट रहा है। जिससे बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने राहत की सॉस ली।

क्षेत्र के ग्राम गायघाट, रायपुर, घुस्का, कसेरूवा, रोहुणा, धिनपुरा पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है तथा दाउदपुर, करमहरी, देवढ़ी, नेवादा आदि गावों के पास तक बाढ़ का पानी आ गया है। गायघाट व रोहुणा गाँव के पशुपालक मुख्य मार्ग पर अपने अपने पशुओं को लेकर अपना रावटी बना लिए है। गॉव में चारों तरफ पानी लग गया है तथा लोग अपने घरों में घिरे हुए है। ग्राम घुस्का का मल्लाह बस्ती व हरिजन बस्ती पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है तथा रिहायसी मकान में भी पानी घुस गया है जिससे कई परिवार अपने पशुओं व सभी सामनों के साथ गॉव के प्राथमिक विद्यालय में शरण लिए हुए है। धान की पूरी फसल बर्बाद होने के आसार बन गये है। जलस्तर बढ़ जाने से ग्रामीणों में परेशानी बढ़ी हुयी है। किसी को फसल की चिन्ता है तो किसी को घर गृहस्थी बचाने की चिन्ता है। हालांकि धीमी गति से जलस्तर कम होने से ग्रामीणों में राहत है। ग्रामीणों ने बताया कि जलस्तर कम हो रहा है ऐसे ही कम होता रहा तो ज्यादा पानी कम हो जायेगा। तहसील के आला अधिकारीयों के निर्देश पर लेखपाल लगातार सम्बधित गाँवों का दौरा कर रहे है तथा ग्रामीणों से वार्ता कर अधिकारीयों को सूचित कर रहे है।

Post navigation

Previous: बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों मे जाकर पूर्व मंत्री ने पिड़तो का जाना हाल, बाटा लंच पैकेट
Next: पूर्व मंत्री से उलझा आरक्षी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.