Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गंगा के लहरों के बीच आजादी का मना जश्न

ब्यूरो 15-08-2021
IMG-20210815-WA0022

गाजीपुर। देशभक्ति के उमंग उत्साह को कोई भी बाधा रोक नहीं सकती। इसे देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस को साबित किया श्मशानघाट पर रहने वाले डोम समुदाय ने। गंगा के बाढ़ से महाश्मशान पूर्व ब्लाक प्रमुख मित्रसेन प्रधान अंत्येष्टि स्थल पूरी तरह घिरा हुआ है। बगल से ही मां गंगा का जल अपने वेग से किसी को बहा ले जाने के लिए उतावला है। बावजूद इसके श्मशानघाट पर रहने वाले डोम समुदाय ने आजादी का जश्न मनाया।

75 वें स्वतंत्रता दिवस पर डोमराजा आशिक ने पूर्व ब्लाक प्रमुख मित्रसेन प्रधान अंत्येष्टि भवन मां गंगा तट सुल्तानपुर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद भारत माता की जय,महात्मा गांधी अमर रहे, वंदे मातरम का उद्घोष हुआ। सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्र गान गाया।
इस मौके पर पूर्व प्रधान डा.अविनाश प्रधान ने कहा कि यह आजादी हमें यूं ही नहीं मिली है। इसके लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी।यातनाएं सही। अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।आज हम स्वतंत्रता का उपयोग कर रहे हैं तो हमें अपने कर्तव्यों को नहीं भूलना चाहिए। हमारे ईमानदारी से किए कर्तव्य ही देश को आगे बढ़ाएंगे।सरकारों के प्रयास को हमारा सहयोग मिलेगा तभी देश और समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि सुविधाओं का विस्तार यहां धीरे धीरे हो रहा है। राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर ने यहां पहुंचने वाले मार्ग पर अपनी निधि से खड़ंजा लगवा दिया है। अब नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अवधेश राय ने इसे क्षेत्र पंचायत से सीसी कराने का संकल्प लिया है। मुहम्मदाबाद की विधायक अलका राय ने मुख्य मार्ग पर गेट बनवाने के लिए अपनी निधि से धन दे दिया है।
युवक बबलू बांसफोर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी दिलाई, सैनिक अपनी शहादत देकर सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं। हमें इस बात का बराबर ध्यान रखना होगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख मित्रसेन प्रधान अंत्येष्टि स्थल गंगा तट को साफ सुथरा रखना और यहां आने वालों को कोई परेशानी न हो इसका ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है।
इस मौके पर बिरजू डोम, पिंटू डोम, गुरु डोम, गुड्डू डोम, फगुनी डोम, डब्लू डोम, धीरज सिंह यादव, अवधेश डोम, रणजीत डोम, मोनू, बैरागी, महात्मा सतीश दास आदि मौजूद रहे। संचालन सुनील प्रधान लालू ने किया। अंत में सुल्तानपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय गिरी द्वारा उपलब्ध कराए गए मिष्ठान का वितरण कर समापन हुआ।

स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित
Next: गंगा व कर्मनाशा में घटाव जारी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.