Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

अघोषित विद्युत कटौती से लोग त्रस्त

विशेष संवाददाता 17-08-2021
khabarimg

गहमर(गाजीपुर)। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से लोग तंग आ चुके हैं। बिजली कब आएगी, कब जाएगी और कितनी देर रहेगी शायद इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सोमवार की शाम से ही गायब बिजली 12:30 बजे रात्रि के बाद आयी और मंगलवार की सुबह 6:00 बजे के बाद पूरे दिन गायब रही।

इस उमस भरी गर्मी में बिजली के गायब रहने से लोग बिलबिला गए। यह स्थिति एक दिन कि नहीं वरन आये दिन की है। मां कामाख्या धाम पर कार्यरत विद्युत कर्मचारियों से जब बात की जाती है तो उनका रटा रटाया जवाब लोकल फाल्ट और में सप्लाई गायब होना होता है। मेन सप्लाई कब कटती है और कब आती है, पूछने पर इनके पास कोई जवाब होता है। कहा जाता है कि हमें भी जानकारी नहीं होती, ऊपर के अधिकारी जानते हैं। बिजली कटौती से लोगों को पीने के पानी के साथ उमस भरी गर्मी में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लक्ष्मीकांत उपाध्याय, सुधीर सिंह, विमलेश सिंह, अजीत सिंह, सुनील सिंह आदि का आरोप था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन के दो दिन पूर्व से लेकर प्रस्थान तक एक बार भी बिजली नहीं कटी लेकिन उनके जाने के बाद कटौती समझ में नहीं आ रही है।चेताया कि अगर विद्युत विभाग की स्थिति यही रही तो हम मजबूरी में आंदोलन का रूख अख्तियार करेंगे।

Post navigation

Previous: मोबाइल का नेटवर्क गायब रहने से उपभोक्ता त्रस्त
Next: चलती ट्रेन में चढ़ने से बिगड़ा संतुलन, युवक की मौत

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.