Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने अधिकारियों संग की बैठक

ब्यूरो 17-08-2021
IMG-20210817-WA0025

गाजीपुर। उ0 प्र0 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग, लखनऊ के अध्यक्ष डा0 रामबाबू हरीश, उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान, सदस्य अनिता सिद्धार्थ तथा मनोज सोनकर सदस्य वाराणसी क्षेत्र ने आज लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह मे लोगो की समस्याओं/शिकायते प्राप्त की तथा अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया।

उन्होने कहा कि उ0 प्र0 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग, लखनऊ का मुख्य कार्य प्रदेश में रह रहे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की ओर से प्राप्त शिकायतों का अनुश्रवण/सुनवाई करना और उसका सम्यक विधि एवं विधिपूर्ण समाधान करना है। आयोग के समक्ष अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के जो प्रकरण आते है वह मुख्यतः पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित होते है। इसके अतिरिक्त आयोग के समक्ष विभागीय एवं उत्पीड़न के मामलों में दी जाने वाली आर्थिक सहायता से संबंधित मामले भी आते हैं। आयोग कुछ मामलों में जैसे समाचार पत्रों , इलेक्ट्रानिक मीडिया में आयी खबरों का स्वतः संज्ञान भी लेता है । उसके पश्चात आयोग द्वारा ऐसे मामले को नियमानुसार निस्तारण करने का प्रयास किया जाता है। उन्होने बताया कि मैंने आयोग में अध्यक्ष के पद पर 18.06.2021 को कार्यभार ग्रहण किया है जब मैंने आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया उस समय आयोग में सुनवाई हेतु 342 मामले लम्बित थे, जिनमें पुलिस विभाग के 280 राजस्व विभाग के 40 व विभाग से संबंधित 22 मामले लम्बित थे। मेरे दो माह से भी कम कार्यकाल में कुल 801 प्रार्थना पत्र आयोग में प्राप्त हुए जिनमें से 440 मामलों में संबंधित विभागों को अपने स्तर से निस्तारण हेतु भेजे गये। 361 मामलों में सबंधित विभागों से आख्यायें मंगा कर आयोग द्वारा निस्तारण किया गया। उन्होने बताया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियो को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता को सक्षम प्राधिकारियों द्वारा समय से प्रदान नहीं करायी जाती है, ऐसी शिकायतें भी आयोग को प्राप्त होती है। उन्होने कहा कि मैंने आर्थिक सहायता से सम्बन्धित मामलों का गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लेकर उनका त्वरित निस्तारण कराया जिसके फलस्वरूप दो माह से कम की अल्प अवधि में 6 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए पीड़ित परिवार को रू0 9,75,000.00 (रू0नौ लाख पचहत्तर हजार मात्र ) की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में आयोग के हस्तक्षेप से उपलब्ध करायी गयी । इससे पीड़ित व उनके परिवार के सदस्यों को आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ और वे पुनर्वास की प्रकिया में शामिल हुए। बैठक में उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों से वृद्धाश्रम, सामुहिक विवाह,आयुष्मान कार्ड,प्रधानमंत्री आवास, कोविड-19 वैक्सीनेशन, जिला अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजो की संख्या की जानकारी ली।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 राजेश कुमार सिंह, एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हर गोविन्द सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 डी पी सिंन्हा, तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह,समाज कल्याण अधिकारी राम बिलास यादव, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: चलती ट्रेन में चढ़ने से बिगड़ा संतुलन, युवक की मौत
Next: उद्यम की स्थापना हेतु 25 लाख तक का मिलेगा ऋण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.