Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

फैजान खान बने बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, क्षेत्र में खुशी की लहर

ब्यूरो 18-08-2021
IMG-20210817-WA0027

जमानिया। सुहवल थाना क्षेत्र के रमवल ग्राम निवासी फैजान खान को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मीडिया में अपने पक्ष को रखने के लिए पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया।

उक्त आशय की जानकारी बीते सोमवार को राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्न ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता फैजान खान पर पुनः भरोसा जताते हुए एक फिर से राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। इसके साथ ही लखनऊ, कानपुर, फैजाबाद मंडल का प्रभारी भी बनाया गया है। इन तीनों मंडलों में सुरक्षित सीटों पर दलित एवं मुस्लिम वोटरों को जोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
ज्ञात हो कि पिता शाहबुद्दीन खान बिहार प्रान्त के पुलिस इंस्पेक्टर पद से अवकाश प्राप्त हैं। फैजान की शिक्षा दीक्षा अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुई। बहुजन समाजवादी पार्टी के विचारो से प्रभावित होकर राजनीति की शुरूवात की। 10 साल की स्वच्छ, ईमानदार व भरोसेमन्द राजनीतिक सफर के बाद उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया। फैजान खान को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभेच्छुओं व बसपा नेताओं ने एक दुसरे को मिठा खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा बधाई दी। बधाई देने वालों में धनंजय मौर्या, जमाल खान, जमालुद्दीन खान , इरफान खान, लालू राम, अश्वनी चौबे, सुभाष राम, इकराम खान आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: कार्रवाई नहीं हुई तो क्रमिक धरना आमरण अनशन में बदल सकता है– जयप्रकाश गुप्ता
Next: पुण्यतिथि पर याद किये गये नेता जी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.