Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पुण्यतिथि पर याद किये गये नेता जी

ब्यूरो 18-08-2021
IMG-20210818-WA0032

गाजीपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सुभाषचंद्र बोस नेता जी की पुण्यतिथि पर याद किया। भारत की आजादी के आंदोलन में ऐसे अनेक क्रांतिकारियों उभरे जिन्होंने मुल्क को पराधीनता की बेडियो से मुक्त कराने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और हमेशा के लिए अपने देशवासियों के दिल में छा गए ऐसे ही क्रांतिकारी सिपाही थे सुभाष चंद्र बोस यह बात आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा।

जिला सचिव राहुल गौड व अरविंद अकेला ने कहा कि नेता जी सुभाषचंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उडीसा के कटक मे हुआ था। इन्हे गरम दल के नेता के रूप मे जाना है। देश को आजाद कराने के लिए सुभाषचंद्र बोस ने एक अलग फौज तैयार की थी जिसका नाम आजाद हिंद फौज था। किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव व सदर विधानसभा अध्यक्ष जावेद अहमद ने कहा कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा, दिल्ली चलो, जय हिंद जैसे सुभाषचंद्र बोस के नारो ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम मे नयी जान डाल दी थी। जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा आजाद हिंद फौज के अन्तिम सम्बोधन मे नेता जी ने कहा कि भारतीयों की भावी पीढ़ियां जो आप लोगो के महान बलिदान के फलस्वरूप गुलामों के रूप मे नही आजाद लोगों के रूप मे जन्म लेगी। इस दौरान अरविंद सिंह, जितेंद्र मोर्या, अरविंद खरवार, सलमान सईद, इमरान खान, बिहारी लाल सिंह आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: फैजान खान बने बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, क्षेत्र में खुशी की लहर
Next: सीएमओं ने चेतावनी के साथ चिकित्सक का वेतन निर्गत करने का दिया आदेश

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.