Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

स्वामित्व योजना का कार्य स्थगित

विशेष संवाददाता 18-08-2021
khabarimg

जमानियां। तहसील क्षेत्र के स्वामित्व योजना के तहत गांवों मं ड्रोन सर्वे के बाद प्रारूप 7‚ 8 एवं 9 का वितरण लेखपाल माध्यम में जल्द शुरू हो गया है। जिसके बाद लोग अपनी स्वामित्व से संबंधित आपत्ति दे सकेंगे। जिससे त्रुटि रहित घरौनी लोगों को मिल सकें।

जानकारी के अनुसार भू–खेडो के मानचित्र व क्षेत्रफल के साथ प्रारूप 7 जनरेट होता है। जिसके बाद तहसील की ओर से घरौनी बांटने से पूर्व त्रुटि न रहे इसको ध्यान में रखते हुए लेखपाल‚ ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा प्रारूप 7‚ 8 एवं 9 का वितरण गांव में भू–खंड स्वामियों को किया जा रहा है। प्रारूप 7 में सभी भूखंड स्वामियों का नाम‚ उनकी चौहदी‚ रकबे के साथ दर्ज है। प्रारूप 8 में प्रत्येक भूखंड के सभी खातेदारों को नोटिस है कि अपने भू–खंड को देखते और यदि आपत्ति या सहमति दोनो ही दशा में प्रारूप 9 में भर कर जमा करना होगा। जिससे विवाद रहित घरौनी का वितरण किया जा सके। इस संबंध में तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत 15 अगस्त को घरौनी बटनी थी जिसे राजस्व परिषद के आदेश पर स्थगित किया गया है। वर्तमान समय में घरौनी नहीं बांटी जा रही है। निर्देश प्राप्त होने पर कार्य शुरू किया जाएगा।

Post navigation

Previous: गोबरधन सेल की बैठक 24 अगस्त को
Next: पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से किया जाय उर्वरक की बिक्री

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.