Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

अब मेड केयर 365 संचालित करेगी एएलएस एंबुलेंस सेवा

ब्यूरो 20-08-2021
khabarimg

ग़ाज़ीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा आमजन को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के क्रम में 102 व 108 एंबुलेंस के साथ ही जीवन रक्षक युक्त एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस संचालित की जा रही हैं, जो कि मरीज को बचाने से संबंधित सभी आधुनिक उपकरण से सुसज्जित हैं।

इस एंबुलेंस का संचालन पहले जीवीके ईएमआरआई सेवा प्रदाता के द्वारा किया जा रहा था, लेकिन अब इसके सेवा प्रदाता में परिवर्तन किया गया है। अब एएलएस एंबुलेंस का संचालन मेड केयर 365 मेडिकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है | जिले में 18 अगस्त से एएलएस एम्बुलेंस का संचालन शुरू कर दिया गया है और इससे जुड़ी पूरी कार्रवाई पूर्ण कर ली गई हैं।

एसीएमओ एवं एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी डॉ डी पी सिन्हा ने बताया कि जनपद में तीन एएलएस एंबुलेंस का संचालन जीवीके के द्वारा कई सालों से किया जा रहा था , लेकिन अब इसका संचालन नई कंपनी मेड केयर 365 के द्वारा किया जा रहा है। उनके कर्मचारियों और ड्राइवरों ने उसका कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि इस एंबुलेंस की सेवा लेने के लिए 0522- 2466 510 पर कॉल कर इसकी निःशुल्क सुविधा ली जा सकती है।

डॉ सिन्हा ने बताया कि एंबुलेंस का संचालन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत पूरे प्रदेश में किया जा रहा है, जिसमें वेंटिलटर, ऑक्सीजन, सहित तमाम यंत्र मौजूद है और इसे ऑपरेट करने वाले कर्मचारी भी इसमें तैनात रहते हैं। इस एंबुलेंस के माध्यम से गंभीर मरीज को जिला अस्पताल से उच्च स्वास्थ्य इकाईयों के लिए रेफर किया जाता है।

Post navigation

Previous: शुक्रवार को भी होगा कोविड टीकाकरण
Next: धूमधाम से मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.