Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

धूमधाम से मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस

ब्यूरो 20-08-2021
IMG-20210820-WA0017

जमानियां। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिवस शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ धूमधाम से मनाया। इस दौरान उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा के लिए राजीव गांधी व संचार क्रांति विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।

कांग्रेस संस्कृति प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष अदालत यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को सूचना की क्रांति में दुनिया के नक्शे पर स्थापित करने का काम किया था। देश की नई पीढ़ी को इक्कीसवीं सदी की दुनिया में आगे पंक्ति में खड़ा कर दिया। जिसके कारण देश आज दुनिया के नक्शे में मजबूत शक्ति के रूप में स्थापित हो गया है। ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि देश उन्हीं के रास्ते पर चलकर लगातार आगे बढ़ रहा है। सैय्यद फैजान ने कहा कि राजीव गांधी ने जो 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था, वह भारत उनकी रखी बुनियाद पर आगे बढ़ रहा है। जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सभी उपस्थित लोगों का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर विजय राम बिन्द‚ शशिकांत श्रीवास्तव‚ समीउल्लाह खां‚ अजय राय‚ राजेश राय‚ शिव प्रसाद खरवार‚ रामजी प्रजापति‚ विजय बिन्द‚ दिवेंद्र राय‚ राजेश यादव‚ श्याम नरायन बिन्द आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: अब मेड केयर 365 संचालित करेगी एएलएस एंबुलेंस सेवा
Next: महिला एवं बाल विकास विभाग की नीता और निरुपमा को मिलेगा मिशन शक्ति पुरस्कार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.