Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

25 अगस्त को होने वाली प्रवेश परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा का रखा जाएगा ध्यान-डॉ संजय कुमार सिंह

ब्यूरो 24-08-2021
khabarimg

जमानियां। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी.ए.प्रथम वर्ष में प्रवेश परीक्षा 25 अगस्त की प्रवेश परीक्षा में प्रवेशार्थियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए प्रथम या द्वितीय पाली में जिनकी परीक्षा किन्हीं कारणों से छूट जाती है उन्हें तृतीय पाली में बैठने की अनुमति दिए जाने पर सर्व सम्मति से प्रवेश समिति ने निर्णय लिया।

प्रवेश परीक्षा संयोजक डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राचार्य डॉ शरद कुमार की अध्यक्षता में यह निर्णय छात्र हित कोविड परिस्थितियों एवं आवागमन आदि की अव्यवस्था के मद्देनजर लिया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा तीन पालियों में सम्पन्न होगी। प्रथम पाली प्रातः 10.00 बजे से 11.00 बजे तक अनुक्रमांक 001 से 700 तक द्वितीय पाली मध्याह्न 12.30 से 1.30 तक अनुक्रमांक 701 से 1400 तक एवं तृतीय पाली अपराह्न 3.00 से 4.00 के बीच अनुक्रमांक 1401 से अंतिम अनुक्रमांक तक के आवेदकों की परीक्षा होगी।प्रवेश परीक्षा एक घंटे की होगी। जिसमें कुल 50 बहुविकल्पी प्रश्न होंगे सभी प्रश्नों के अंक समान हैं।सही उत्तर पर निर्धारित चार अंक प्रत्येक प्रश्न पर दिए जाएंगे जबकि गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंक की व्यवस्था नहीं की गई है। बैठक में अध्यक्ष हिंदी विभाग डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, लेखाकार सत्य प्रकाश सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, कमलेश प्रसाद आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने दी।

Post navigation

Previous: सम्पर्क मार्ग पर बने गढ्ढे हादसे को दे रहे आमंत्रण
Next: जनपद के समस्त मतदेय स्थलों की सूची तैयार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.