Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

गाजीपुर में छठ पूजा के दिन दर्दनाक हादसों में 9 की गई जान

विशेष संवाददाता 08-11-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
1000045980.jpg

गाजीपुर। जिले में छठ पूजा के दौरान अलग-अलग हादसों में महिला समेत 9 लोगों की मौत हो गई। जिनमें से ज्यादातर लोगों की मौत डूबने से हुई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों के मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।पहला हादसा सुहवल थाना क्षेत्र के मलसा गंगा तट पर हुआ। जहां गुरुवार को पूजा के लिए वेदी बनाने का बाद स्नान करते समय अमित यादव (25) निवासी ‌मलसा गंगा में डूब गया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। करीब तीन घण्टे खोजबीन के बाद शव बरामद हुआ।वहीं मरदह थाना के कोदई गांव में गुरुवार की देर शाम डाला छठ पर्व पर पूजा करने के दौरान पोखरे में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार अच्छेलाल चौहान की पत्नी मंजू देवी एवं पुत्री पूनम भी छठ का व्रत की थी। वह उन दोनों के साथ अच्छेलाल भी पोखरे पर गए थे।अच्छेलाल चौहान पोखरे में स्नान करने लगे। नहाने के दौरान ही काफी गहराई में जाकर डूबने लगे। डूबता देखकर वहां पर उपस्थित ग्रामीणों ने पानी में कूदकर किसी प्रकार अचेतावस्था में बाहर निकाला। मरदह सीएचसी पर लाया गया। वहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर थाना मुहम्मदाबाद के चकतरफिया गांव की व्रती महिला बिंदा देवी की छठ पूजन का पहला अर्ध्य देने के बाद गंगा तट से घर आते समय अरार पर चढ़ने के दौरान गिरने से मौत हो गयी। बिंदा देवी की मौत से परिवार गमगीन है। वही भुड़कुड़ा कोतवाली अंतर्गत हुसनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह सूर्योदय होते ही छठ पूजा के घाट पर हड़कंप मच गया। नहाते वक्त संतोष बनवासी (25) पोखर में डूब गया। 10 मिनट में लोगों ने बाहर निकाला। लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज़खनिया ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक संतोष बनवासी की भाभी और बहन तथा पत्नी छठ पूजा की व्रत रखी हुई थी। सूर्योदय का अर्ध्य देने के लिए संतोष बनवासी घाट पर पहुंचा था।शुक्रवार को रेवतीपुर थाना अंतर्गत गोविंदपुर गंगा तट पर को स्नान करते समय दो किशोर अरूण चौधरी (14) और सर्वजीत चौधरी (17) निवासी दुल्लहपुर उर्फ नगदीलपुर डूब गए। जिसके कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। थोड़ी ही देर में दोनों किशोरो का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Post navigation

Previous: गंगा नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत पर गांव में फैला सन्नाटा
Next: लंका मैदान में 10 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा ब्राह्मण जनसेवा मंच का स्थापना दिवस

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.