Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

परिवार की मंगलकामनाओं के साथ व्रती महिलाओं ने दिया भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य

विशेष संवाददाता 07-11-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
10000435063547053350629453435.jpg

जमानियॉ (गाजीपुर)। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा गुरुवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साहपूर्वक मनाया गया। छठी मईया के गीत गाते हुए व्रती महिलाएं शाम को छठ घाट के लिए नंगे पांव निकली। गाजे-बाजे के साथ निकली टोलियों में आगे-आगे परिवार के पुरुष सदस्य पूजन सामग्री से भरी दउरी और गन्ना लेकर चल रहे थे तो उनके पीछे छठ के पारंपरिक गीत गुनगुनाती महिलाएं थीं। परिवार की मंगलकामनाओं के साथ व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ था। आस्था के महापर्व पर गंगा घाटों सहित सरोवरों व नहर घटों पर जन सैलाब उमड़ा रहा। सुरक्षा के दृष्टिगत चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मौजूद रही।
श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरे गंगा घाट, जलाशय व नहर घाटों पर हर तरफ छठ पूजा की अलौकिक छटा छाई रही। शुक्रवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं व्रत का पारण करेंगी।
नगर स्थित यमदग्नि-परशुराम गंगा घाट, कपूरा गंगा घाट, कंकडवा गंगा घाट, सतुआनी गंगा घाट वही ग्रामीण क्षेत्र के बड़ेसर गंगा घाट, चक्काबांध गंगा घाट, कर्मनाशा घाट और क्षेत्र के ग्राम बरुइन, अभयईपुर, नईबाजार, असैचंदपुर आदि नहर घाटों पर ब्रती महिला व पुरुष ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की। तीन घंटे तक चला धार्मिक आयोजन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
पेट के बल लेट कर आई ब्रती महिलाएं
आस्था विश्वास के महापर्व छठ पूजा पर बहुत से ब्रती महिलाएं पेट के बल लेटकर परिजनों संग घाट पर पहुंची वही कोसी लेकर ब्रती महिलाएं बाजे के साथ गीत गाते हुए घाट तक पहुंची। आस्था के महापर्व पर हर पूरा माहौल भक्ति मय हो गया था।
झालरों से सजा गंगा, कर्मनाशा, सरोवर व नहर घाट
नगर पालिका परिषद द्वारा ब्रती महिलाओं की सुविधा के दृष्टिगत गंगा घाटों पर तम्बू व रंग बिरंगे विद्युत झालरों से सजा दिया गया था तथा सुरक्षा की दृष्टि से गंगा में रस्सी से बैरेकेटिंग की थी, ताकि स्नान के इस दौरान कोई ब्रती महिला गहरे पानी में न चली जाय। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस, तहसील प्रशासन व नपा प्रशासन लगातार नावों द्वारा चक्रमण करते रहे, वही प्रत्येक घाटों पर पुलिस बल की मौजूदगी रही। ग्रामीण क्षेत्र के गंगा घाट, कर्मनाशा घाट और नहर घाट पर ग्रामीणों व समाज सेवियों ने विद्युत झालरों व प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था कर ब्रती महिलाओं को बैठने के लिए मैट बिछाये थे। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी और गीत से वातावरण खुशनुमा हो गया। खुशनुमा माहौल में छोटे व बड़े सभी लोग अपने मोबाइल से सेल्फी लेते देखे गये वही कुछ लोग डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए।

Post navigation

Previous: 7 से 25 नवंबर तक मिलेगा निशुल्क गेहूं-चावल
Next: आरपीएफ टीम ने 196 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.