Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पुलिस ने किया हत्या का सफल अनावरण, एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता गिरफ्तार

ब्यूरो 25-08-2021
IMG-20210825-WA0020~2

गाजीपुर। थाना मरदह क्षेत्रार्न्तगत बीते 18 अगस्त को हत्या कर फेंकी गई अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त करते हुए स्वाट टीम व थाना मरदह पुलिस द्वारा बुद्धवार को हत्या का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।

ज्ञात हो कि 18.08.2021 को थाना मरदह पर सूचना मिली कि थाना क्षेत्रार्न्तगत ग्राम भोजापुर में एक युवती का गला काटकर शव फेंका गया है। सूचना पर मरदह पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास करते हुए पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी। ग्राम प्रधान की तहरीर पर थाना मरदह पर मु0अ0स0189/21 धारा 302/201 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना की कार्यवाही की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के मार्गदर्शन में स्वाट टीम व थाना मरदह पुलिस द्वारा 25.08.2021 को घटना में शामिल अभियुक्त रामकिशुन यादव उर्फ चाकू उर्फ सजय यादव पुत्र रामसुख यादव निवासी ग्राम लहुरापुर थाना मरदह व अभियुक्ता उषा पत्नी सूबेदार बिंद निवासी ग्राम घघरौली थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया को हैदरगंज चट्टी से गिरफ्तार किया गया।

पूँछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि विगत कई वर्षो से मैं जनपद बलिया में रह रहा था इस दौरान मेरा संपर्क अभियुक्ता उषा देवी से हुआ तथा लाकडाउन के दौरान मैं अभियुक्ता के घर पर ही रह रहा था। अभियुक्ता के गाँव की ही एक महिला जिसका नाम मिन्ता (मृतका) है उसके द्वारा मेरे एवं अभियुक्ता उषा के संबंधो को लेकर गाँव में अनाप शनाप प्रचार किया गया तथा उसने अभियुक्ता के पति को भी बता दिया था, जिसका बदला लेने के लिए मेरे द्वारा मृतका को अपने विश्वास में लेकर संपर्क में आया। साजिश के तहत 17.08.2021 को मैं, अभियुक्ता तथा मृतका को दवा दिलाने के बहाने लेकर चला। अभियुक्ता द्वारा मृतका को जान से मारने हेतु कहा गया और वापस चली गई। जिसपर मेरे द्वारा मृतका को लेकर अपने गाँव भोजापुर लाकर एक सूनसान स्थान पर ले गया वहा बैठकर काफी देर बाते की और मौका मिलते ही अपने हाथ से गर्दन दबाकर नाली में गिराकर हसुआ से गला काट दिया। शव को छिपाने के लिए उस स्थान से ले जाकर जंगल में फेक दिया तथा दुबारा आकर उसका कटा हुआ सिर तथा चप्पल ले जाकर जंगल में फेंक दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना मरदह कृष्ण कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार राय, उ0नि0 सुरेश कुमार मौर्य, हे0का0 रामभवन यादव, हे0का0 रामप्रताप सिंह, हे0का0 प्रेम शंकर, का0 विकास श्रीवास्तव, का0 आशुतोष सिंह, का0 प्रमोद कुमार, का0चा0 ओमप्रकाश स्वाट टीम, हे0का0 लल्लू प्रसाद, का0 कुलदीप बिंद, का0 राजेश तिवारी, का0 संदीप पाण्डेय, म०का० पुष्पा कुमारी मौजूद रही।

Post navigation

Previous: मटका फोड आन्दोलन कर आप कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन
Next: देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.