Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पशुपालन विभाग ने कैंप लगा कर पशुओं को लगाया टीका

ब्यूरो 06-09-2021
khabarimg

जमानियां। क्षेत्र के राघोपुर गांव में पशुपालन विभाग की ओर से सोमवार को कैंप लगा कर बाढ़ राहत शिविर लगाया गया। जिसमें करीब 250 पशुओं का निशुल्क टीकाकरण एवं दवा का वितरण किया गया।
बाढ़ राहत शिवर में विस्थापित पशुओं का टीकाकरण किया गया और इन पशुओं का चिकित्सकिय जांच की गई। पशुओं को बाढ़ से संबंधित होने वाली बीमारी से संबंधित जानकारी दी गई तथा इसके रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया गया। आयोजित शिविर में पशुपालकों को पशुओं के लिए दवा का वितरण भी किया गया। इस दौरान डायरेक्टर रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र उत्तरप्रदेश प्रदेश शासन डॉ. इन्द्रमनी चौधरी‚ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिव कुमार रावत राहत शिविर पहुचे और बाढ़ क्षेत्र मे पशुओ के रख रखाव एवं फैलने वाली बीमारियों के रोकथाम के बारे मे पशु पलकों को अवगत कराया। जिसके बाद वे अस्थायी गौ आश्रय स्थल पहुचे और गौशाला प्रभारी विजय शंकर राय को साफ सफाई‚ शेड आदि कि व्यवस्था न रहने पर कड़ी फटकार लगाई और जल्द से जल्द व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने परिसर में जहां जहां किचड है वहां रबीश गिरवाने का निर्देश दिया। प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार ने बताया कि विस्थापित एवं प्रभावित करीब 250 पशुओं को गलघोटू का टीकाकरण किया गया है तथा इससे संबंधित बचाव के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी गई है। इस अवसर पर संजीव सिंह‚ रामानुज कुशवाहा‚ हरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next: पोषण माह में बच्चों को अन्नप्राशन एवं गर्भवती की कराई गई गोद भराई

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.