Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पोषण माह में बच्चों को अन्नप्राशन एवं गर्भवती की कराई गई गोद भराई

ब्यूरो 06-09-2021
khabarimg

ग़ाज़ीपुर। सितंबर माह जिसे राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के साथ ही कई अन्य विभागों के द्वारा मनाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य कुपोषित बच्चों गर्भवती व किशोरियों को शासन के द्वारा चल रही योजनाओं के माध्यम से सुपोषित करना है। इसी कड़ी में सोमवार को जनपद के नोडल अधिकारी समीर वर्मा के द्वारा प्राथमिक विद्यालय मीरनपुर सक्का के परिसर में चलने वाला आंगनबाडी केंद्र पर नोडल अधिकारी के द्वारा बच्चों को अन्नप्राशन और गोद भराई का कार्यक्रम किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने मीरनपुर सक्का के आंगनबाड़ी केंद्र पर नोडल अधिकारी समीर वर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर 6 माह के 2 बच्चों कुमारी अंशिका पुत्री जितेंद्र तथा कुमारी सोनी पुत्री वीरेंद्र जिनका 6 माह पूर्ण हो चुका था। उन्हें नोडल अधिकारी के द्वारा अन्नप्राशन कराया गया इसके साथ ही 2 गर्भवती  वंदना एवं  कविता को 4 माह पूर्ण होने पर गोद भराई भी किया गया । उन्होंने बताया कि पोषण माह सितंबर 2021 का साप्ताहिक थीम पोषण वाटिका तथा पौधारोपण पर आधारित होने के कारण उद्यान विभाग के सहयोग से समस्त बच्चों के माताओं एवं गर्भवती व धात्री को सहजन तथा बेल का पौधा दीया गया। एवं उसके महत्व के बारे में नोडल अधिकारी समीर वर्मा के द्वारा बताया गया।

इस पोषण अभियान कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के साथ मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन मीणा ,सहित सीडीपीओ, मुख्य सेविका, आंगनबाड़ी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: पशुपालन विभाग ने कैंप लगा कर पशुओं को लगाया टीका
Next: आजादी की दौड कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.