Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गरीबों का मजाक उड़ा रही भाजपा की सरकार-डॉ जनक कुशवाहा

ब्यूरो 20-09-2021
IMG-20210920-WA0004

जमानिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ जनक कुशवाहा ने स्थानीय विधानसभा क्षेत्र का दौरा करते हुए हर गांव कांग्रेस कार्यक्रम की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से वार्ता किया।

इस दौरान कहा कि वर्तमान समय में केंद्र और प्रदेश की सरकार शिक्षा रोजगार‚ स्वास्थ्य पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। गड्ढा मुक्त सड़क की परिभाषा देने वाले भारतीय जनता पार्टी गड्ढा युक्त सड़क का निर्माण कर चुके हैं गरीब असहाय लोगों के बच्चों की शिक्षा बर्बाद कर अनपढ़ गवार बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। यह पार्टी भारत के संसाधनों को बेचने मे लगी हुई है। किसान के खेतों को ठेके पर देने के लिए बेताब है। जिससे किसान की कमर टूट जाएगी और वह एक अपाहिज बन कर सरकार के तरफ आशा भरी निगाहों से देखें कि उन्हें कौन सी मदद मिल रही है। कहा कि मदद देते हुए प्रधानमंत्री जी हँसते हुए फोटो जरूर लगाया जाएगा। जिससे वह गरीबों का मजाक उड़ा सके। सपा – बसपा भाजपा की बी और सी टीम के रूप में काम कर रही है। वह सड़क पर उतर कर नहीं बल्कि भाजपा के कार्यों को चुप रह कर के समर्थन देने का काम कर रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव मनोज कुशवाहा‚ संतोष गुप्ता‚ राजेंद्र बनवासी‚ कैलाशपति कुशवाहा‚ शशि कांत श्रीवास्तव‚ खुर्शीद अहमद उर्फ सोनू‚ इंदल बनवासी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने कई गांव का भ्रमण किया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के विधानसभा अध्यक्ष इंदल खरवार के बड़े पिताजी के देहांत पर उनके घर जाकर दुखी परिवार को संवेदना व्यक्त किया गया।

Post navigation

Previous: वरिष्ठ सपा नेत्री पूर्व महिला सभा की जिलाध्यक्ष का असामयिक निधन
Next: मुख्यमंत्री ने जनपद को दी बड़ी सौगात

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.