Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर और पूर्वांचल इन्वेस्टमेंट हब के तौर पर अपने को स्थापित करने में कामयाब होगा-संजय राय शेरपुरिया

ब्यूरो 20-09-2021
IMG-20210920-WA0017

गाजीपुर। यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के चीफ मेंटर संजय राय शेरपुरिया ने बिरनो ब्लॉक पर आयोजित रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उन्होंने जनपद के युवाओं के रोजगार दिलाने को लेकर निर्माणाधीन सेन्टर फ़ॉर एक्ससिलेन्स के बारे में विस्तार से बताया।

श्री शेरपुरिया ने बताया कि एक वक्त ऐसा भी था कि उनको और उनके परिवार को बेहद मुफलिसी का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हालात के सामने कभी भी घुटने नहीं टेके। मेहनत के बदौलत उन्होंने आज करीब 20 हज़ार लोगो को रोजगार दिया है। श्री शेरपुरिया ने बताया कि गाजीपुर में करीब 4 लाख बेरोजगार युवा है। गाजीपुर की अर्थव्यवस्था 18 हज़ार करोड़ की है। ऐसी सूरत में इतनी संख्या में युवाओं का बेरोजगार होना परेशानी का सबब है। श्री शेरपुरिया ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर होने के कारण अब गाजीपुर और पूर्वांचल इन्वेस्टमेंट हब के तौर पर अपने को स्थापित करने में कामयाब होगा। उन्होंने यह भी कहा कि फाउंडेशन अपने आगामी योजनाओं के तहत जनपद के पाताल गंगा मंडी से सब्जियों को विदेशों तक एक्सपोर्ट करने की योजना पर काम कर रहा हैं।

फाउंडेशन पूर्वांचल के किसानों की उगाई फलों और सब्जियों को विदेशों में भेजने के लिए भारत सरकार के उपक्रम एपीडा के साथ मिलकर काम कर रहा है।फाउंडेशन ने कुल 8 हज़ार करोड़ की सब्जी एक्सपोर्ट का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर श्री राय ने लोक गीतकार अच्छे लाल की रचनाओं की मंच से प्रशंसा करते हुए उन्हें राज्य सरकार की तरफ से साहित्य के क्षेत्र में पुरस्कृत किए जाने की बात कही।

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने हमेशा दलितों और शोषितों के उत्थान का किया है काम- सुनील राम
Next: तीन दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर प्रभारी मंत्री ने किया शुभारम्भ

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.