Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

हर्षोल्लास से मनाया जायेगा गाँधी जयन्ती

ब्यूरो 30-09-2021
khabarimg

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम0पी0सिंह ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारी को आदेशित किया है कि 02 अक्टूबर, 2021 को राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर गत् वर्ष की भॉति इस वर्ष भी गॉधी जयन्ती समारोह सम्मानपूर्वक आयोजित किया जायेगा।

उक्त अवसर पर सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये एवं सभी कार्यालयों, विद्यालयों और दूसरी संस्थाओं के किसी बड़े कक्ष या हाल में कार्यालयाध्यक्ष/वरिष्ठ अधिकारी/संस्थान के प्रधानचार्य या अध्यक्ष द्वारा प्रातः 09ः00 बजे महात्मा गॉधी जी के एक बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाये। उसके बाद गॉधी जी के जीवन-संघर्ष, उनकी देश-सेवा, उनके जीवन-मूल्यों पर प्रकाश डाला जाये तथा गोष्ठी का आयोजन किया जाय। विशेष रूप से निर्बलों एवं कमजोरों के कल्याण सम्बन्धी अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता राष्ट्रीय एकत एवं अखण्डता के सम्बन्ध में उनके विचारों का संक्षेप में परिचय दिया जाय। सादा जीवन उच्च विचार मित्रव्ययिता, नैतिकता, भाईचारा तथा सर्वधर्म समभाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी जाय। उन्हें यह भी समझाया जाये की देश को कमजोर करने वाली शक्तियों से सावधान रहते हुए राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा करना उनका पुनीत कर्तव्य है, जिसका संकल्प आज के दिन दोहराया जाना चाहिए। उन्होने कार्यक्रमो/गोष्ठी के दौरान वर्तमान में कोविड-19 के दृष्टिगत शासनादेशों द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए गोष्ठी के अवसर पर प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों द्वारा प्रत्येक दशा में मासक/फेस कवर का प्रयोग किया जाय। मास्क/फेस कवर का प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन सुनिश्चित किया जाय। उन्होने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से 02 अक्टूबर, 2021 को गॉधी जयन्ती का समारोह हर्षोल्लास से मनाया जाय।

Post navigation

Previous: जिला कारागार का जिला जज, डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
Next: व्रती माताओं को कराया गया पारन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.