Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

दीपावली पर्व को लेकर डीएम ने की बैठक

ब्यूरो 17-10-2021
khabarimg

गाजीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा दीपावली पर्व को उल्लासपूर्वक मनाये जाने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर विभिन्न मनोरंजनात्मक गतिविधियां क्रियान्वित करने, स्ट्रीट वेण्डर/पथ विक्रेताओ को सामग्री विक्रय कर उन्हे अपनी आय बढाने हेतु एक प्लेट फार्म देकर जनपद स्तर पर नियोजित रूप से आकर्षक मेले का आयोजन किये जाने के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। यह मेला जनपद के समस्त नगर पालिका क्षेत्रो में नियोजित रूप से चयनित स्थानो पर लगाया जायेगा।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप दीपावली मेले का आयोजन दीपावली से एक सप्ताह पूर्व 28.10.2021 से मेला का शुभारम्भ किया जायेगा जो 04.11.2021 को दिपावली पर्व तक चलेगा। इस हेतु समस्त अधिशासी अधिकारियेां को निर्देश दिया कि मेले के आयोजन हेतु अपने-अपने क्षेत्रो में पर्याप्त एवं समुचित स्थान का चयन करते हुए 20.10.2021 तक प्रत्येक दशा में इसकी सूची उपलब्ध करायेगे। उन्होने इस मेले में पटरी विक्रेताओ हेतु उपयुक्त स्थल चयन, फूड स्टाल, मनोरंजन के झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु मंच, दर्शको हेतु पर्याप्त स्थान की सुविधा एवं पार्किग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मेले में  विभिन्न विभागो, द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित शासन की लाभपरक योजनाओ के स्टाल भी लगाये जायेगे। जिलाधिकारी ने  मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थ्या, साफ-सफाई एवं कोविड एंव अन्य प्रकार के संक्रामक विमारियों से बचाव की समुचित व्यवस्था, स्थल पर नियमित रूप से सेनेटाईजेशन कराने के साथ ही स्वच्छ पेयजल एंव अन्य जनसुविधाओ का समुचित प्रबन्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: कायाकल्प योजना के तहत कराये कार्यो की डीएम ने किया समीक्षा
Next: कुशवाहा मौर्य परिवार ने सौंपा पत्रक

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.