Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

वरिष्ठ भाजपा नेता ने रेल मंत्री को भेजा हस्ताक्षर युक्त पत्रक

विशेष संवाददाता 14-11-2021
khabarimg

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय गांव निवासी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली कुशवाहा द्वारा एक हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए एक हस्ताक्षर युक्त पत्रक रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं रेलवे बोर्ड के अधिकारियों को भेजा गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली कुशवाहा ने एक हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए कोविड-19 बाद चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों का किराया मेल के बराबर बढ़ाए जाने एवं पैसेंजर ट्रेनों में टॉयलेट की व्यवस्था ना होने से संबंधित एक पत्रक रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, डीआरएम दानापुर सहित अन्य अधिकारियों को डाक के जरिए प्रेषित किया गया। इस संबंध में मुरली कुशवाहा ने बताया कि कोविड-19 के फैलने के बाद 2 वर्षों से ट्रेनों का आवागमन सही नहीं रहा। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों का संचालन शुरू कराया लेकिन पैसेंजर ट्रेनों का किराया मेल ट्रेनों के बराबर लिया जा रहा है सवारी गाड़ियों का किराया मेल ट्रेनों के बराबर लिया जा रहा है लेकिन इसमें यात्रियों के लेट्रिन बाथरूम की सुविधा को बंद करा दिया गया है जब सुविधा नहीं तो किराया अधिक क्यों। इसके साथ ही अधिकतर स्टेशनों पर साफ सफाई के लिए कोई व्यवस्था नहीं है गहमर रेलवे स्टेशन पार्क जंगल की स्थिति में पहुंच चुका है। इन सब समस्याओं को सही कराने के लिए रेल मंत्री सहित अन्य उच्चाधिकारियों को एक पत्रक भेजा गया है। उक्त हस्ताक्षर अभियान में शिवनाथ रावत ,विमलेश सिंह, श्री राम पांडेय, बलवंत सिंह, रविंद्र सिंह आदि लोग शामिल रहे।

Post navigation

Previous: पंडित जवाहरलाल नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता थे- मो० याहिया खाँ
Next: प्रथम प्रधानमंत्री की धूम-धाम से मनाई गई जयंती

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.