Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जिलाधिकारी एवं एसपी ने सूनी समस्या

ब्यूरो 20-11-2021
WhatsApp Image 2021-11-20 at 5.16.18 PM

गाजीपुर। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद की सातो तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य तहसील दिवस तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 135 शिकायत पत्र प्राप्त हुए और मौके पर 05 का निस्तारण किया गया।

जनसमस्याओं के समाधान एवं प्राप्त शिकायतो के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 524 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 18 शिकायत पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 115 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 71 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 04 शिकायत पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 38 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें 01 शिकायत पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 69 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 54 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद मे तहसीलदार की अध्यक्षता मे 42 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमे 01 आवेदन पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियो को सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे प्राप्त शिकायतो को समयबद्ध निस्तारण का निर्देश देते हुए समस्त लेखपालो को अपने-अपने हल्के से प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक-एक तालाब एंव चकरोड को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री भूषण कुमार, परियोजना निदेशक बाल गोविन्द्र, अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: सुरक्षित जीवन परिवार, समाज व देश के लिए आवश्यक-प्राचार्य प्रो संजीव सिंह
Next: देव दीपावली के बहाने गंगा सफाई के अभियान को मिले बल:संजय राय “शेरपुरिया”

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.