Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

संरक्षण गृह का किया गया निरीक्षण

ब्यूरो 24-11-2021
PHOTO---2

गाजीपुर। आश्रय गृहों के निरीक्षण के लिए गठित की गयी समिति के अध्यक्ष एवं अमर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ⁄ विशेष न्यायाधीश‚ पॉक्सो न्यायालय विष्णु चन्द्र वैश्य,  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे‚ नवसृजित न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0) चतुर्थ विनायक सोमवंशी ने संरक्षण गृहों का निरीक्षण किया गया।

राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर का निरीक्षण किया गया। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर  में अधिकारी/कर्मचारीगण के रूप में कर्मचारी कार्यरत है, तथा आवासित किशोरो उपस्थिति पंजिका दिनांक 24.11.2021 के अनुसार उपस्थित पाये गये। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर के मीनू के अनुसार सुबह के नाश्ता में पूड़ी, आचार, चाय दोपहर के भोजन में भिंडी की सब्जी, मसूर की दाल, रोटी, चावल, सलाद तथा शामं के नाश्ता में पोहा, चाय रात्रि के भोजन में रस्सेदार सब्जी, (आलू, मटर, टमाटर) रोटी, चावल एवं सलाद तथा भण्डारण कक्ष में भण्डारण उपलब्ध पाया गया। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर के सारिका सिंह, सहायक अध्यापिका, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपस्थित रही है तथा चिकित्सक के रूप में इंदूमती देवी नर्स रूप में 4 घण्टे सुबह, 4 घण्टे शामं को आती है तथा आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय आ जाती है। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर को निर्देशित किया गया कि विचाराधीन एवं दोषसिद्ध बंदियों के लिए अलग-अलग बैरक की व्यवस्था सुनिश्चित करें, तथा शौचालय में साफ-सफाई एवं हार्पिक, साबुन, हैण्डवाश, मच्छरों के लिए छिड़काव आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

वन स्टाप सेंटर, सरकारी हास्पिटल, गोराबाजार, गाजीपुर का निरीक्षण दौरान उपस्थिति पंजिका के अनुसार 6 संविदा कर्मी को कार्यरत होना पाया गया तथा वन स्टाप सेंटर, सरकारी हास्पिटल, गोराबाजार, गाजीपुर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए न कोई सुरक्षकर्मी/होमगार्ड उपस्थित थें। मुख्य द्वार, परामर्श कक्ष, हाल, बाथरूम एवं शौचालय में साफ-सफाई की कोई भी उचित व्यवस्था नही पायी गयी। वन स्टाप सेंटर, सरकारी हास्पिटल, गोराबाजार, गाजीपुर में रिर्पोटिंग चौकी, महिला थाना द्वारा 8 महिला पुलिस कांस्टेबल पोस्टिंग हैं जिनका एक पाली में 3 से 4 महिला कांस्टेबल का सुबह 10 बजे से शामं 5 बजे तक ड्यूटी लगाई जाती है। पं0 भोलानाथ मिश्र, बालगृह (बालक) बड़गांव, मखदूपुर, सैदपुर, गाजीपुर के अधीक्षक श्री रामप्रवेश मिश्र उपस्थित थे एवं कुल 11 कर्मचारी कार्यरत है। संस्था में आवासित बालकों की संख्या उपस्थिति पंजिका दिनांक 24.11.2021 के अनुसार उपस्थित रहे। समिति द्वारा सम्बंधित बालगृह(बालक) अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वे बच्चों को मास्क पहनना सिखायेें व उनके साइज के मास्क उपलब्ध करायें। समिति द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि साफ-सफाई, मच्छरों के लिए छिड़काव करना सुनिश्चित करें। किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

Post navigation

Previous: डीएम ने की कायाकल्य योजनान्तर्गत कराये जा रहे कार्याे की समीक्षा
Next: पूर्व मंत्री का हुआ भव्य सम्मान

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.