Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

ब्यूरो 21-12-2021
PHOTO--3

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में विनय कुमार शर्मा विकासखंड रेवतीपुर ने प्रथम ,प्रियंका यादव विकासखंड मरदह द्वितीय एवं निकिता चौहान विकासखंड जखनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को क्रमसः 5000, 2000 एवं 1000 की धनराशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता मे विनय कुमार शर्मा जनपद गाजीपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन आरसेटी में किया गया जिसमें राजकीय महिला पीजी कॉलेज के प्रवक्ता डॉ संतन कुमार, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिशंकर जी, लूदर्स कॉन्वेंट स्कूल की अंग्रेजी की प्रवक्ता अंजलि प्रजापति ने निर्णायक मंडल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। इसके अतिरिक्त टॉप टेन में संध्या यादव भदौरा, मोनिका वर्मा भदौरा, शिवांश राय रेवतीपुर, प्रवीण विश्वकर्मा सदर ,शीतला अंसारी जखनिया, प्रगति कुमारी सदर, ऋषभ सिंह मनिहारी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ आरसीटी के निदेशक विनोद प्रसाद शर्मा ने किया।

उद्घाटन अवसर पर श्री शर्मा ने कहा जो भरा नहीं है भावों से जिसमें बहती रसधार नहीं वह हृदय नहीं है पत्थर है जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। किसी भी देश की प्रगति में वहां के नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राष्ट्र का निर्माण देश भक्ति के बिना संभव नहीं है। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन में नेहरू युवा केंद्र के एन वाई वी राजीव कुमार, राहुल पांडे, खुशबू वर्मा ,जितेंद्र चौहान, आकांक्षा, हर्षवर्धन, अमित अरविंद आदि का सहयोग सराहनीय रहा। संचालन नेहरू युवा केंद्र के एपीए सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। आरसेटी के वित्तीय सलाहकार धर्मेंद्र प्रसाद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post navigation

Previous: पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा
Next: पत्रकारों के साथ जिलाधिकारी की बैठक

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.