Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जिलाधिकारी ने किया चुनाव के लिए व्यय अनुवीक्षण सेल का गठन

ब्यूरो 22-12-2021
khabarimg

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधान सभा निर्वाचन 2022 की तैयारियों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह  की अध्यक्षता में राईफल क्लब सभागार में विधान सभा चुनाव के लिए गठित व्यय अनुवीक्षण सेल में लगे सहायक व्यय प्रेक्षक, सहायक नोडल आफिसर, लेखा टीम एवं वीडियो अवलोकन टीम को प्रशिक्षण दिया गया।

राइफल क्लब सभागार में  आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी कोषाधिकारी  ने बताया कि अधिसूचना से लेकर मतगणना तक आपको आयोग के अंग के रूप में कार्य करना है और व्यय अनुवीक्षण पुस्तिका में दिये गये निर्देशों के अनुसार अपने-अपने दायित्वों का भली भॉति अध्ययन करते हुए प्रत्येक स्तर पर अनुपालन सुनिश्चित कराना है। सहायक व्यय प्रेक्षक सीधे व्यय प्रेक्षक के संरक्षण में कार्य करेंगे और प्रत्याशियों द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों की वीडियो अवलोकन टीम द्वारा प्रतिदिन वीडियो निगरानी टीम के माध्यम से वीडियोग्राफी करायी जायेगी और इसका अवलोकन करते हुए लेखा टीम के माध्यम से छाया प्रेषण रजिस्टर में अंकित करना होगा।

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कहा कि चुनाव लड़ने वाले हर प्रत्याशियों को अलग से एक खाता खोलना होगा, उसी में से उनको निर्वाचन के दौरान खर्च करना होगा। उन्होने कहा कि चुनाव के दौरान हैण्डबिल, पोस्टर, बैनर पर मुद्रक का नाम अवश्य दर्ज होना चाहिए। छापे हुए मुद्रक जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा। यदि किसी भी प्रत्याशी को चंदा के रूप में पैसा मिलता है तो उसे प्रत्याशी के खोले गये खाते में जमा करना होगा। निर्वाचन के दौरान विवाह, सामुदायिक भवन, मैरेज हाल आदि का प्रयोग निर्वाचन अधिकारी के निगरानी में होने चाहिए। कहीं पर पार्टी/भण्डारा हो रहा हो तो वीडियो निगरानी टीम पहुॅचकर पूछताछ करे एवं वीडियोग्राफी करायें। यदि किसी वाहन का परमिशन नही है तो उस गाड़ी को जब्त करें, यदि उनके द्वारा पास दिखाया जाता है तो उनको जाने दिया जाय। उन्होने कहा कि सभी संवेदनशील विधान सभाओं में पैनी नजर रखी जायेगी। उन्होने कहा कि प्रत्याशियों के कितने वाहनों का परमिशन है तथा प्रतिदिन एक वाहन के कितना खर्च आ रहा है, उसका ब्यौरा लेखाधिकारी को प्रस्तुत करना होगा। उन्होने बताया कि प्रत्येक विधान सभा में तीन टीमें लगायी गयी हैं, जिसमें एक अधिकारी, एक वीडियोग्राफी टीम तथा एक पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल हैं। बैठक मे अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व, बरिष्ठ कोषाघिकारी गाजीपुर, लेखाधिकारी वेसिक शिक्षा / माध्यमिक शिक्षा एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: बच्चे देश के भविष्य – सरिता अग्रवाल
Next: चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.