Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

अमन का एनडीए में चयन से क्षेत्र में हर्ष

ब्यूरो 22-12-2021
54

जमानिया। क्षेत्र के रघुनाथपुर ग्राम निवासी अमन कुमार विन्द्रा का भारतीय सेना में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में चयन होने से गांव सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

अमन कुमार के पिता सुरेश विन्द गॉव में ही दुकान खोल कर व्यवसाय करते है। अमन का प्रारम्भिक व इण्टरमीडिएट की शिक्षा जमानियाँ स्थित सेन्ट मेरी स्कूल से हुई। इण्टरमीडिएट के बाद अमन कुमार इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी में दाखिला लिया। लेकिन बचपन से ही सेना में जाने के सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात पढ़ाई कर एनडीए की तैयारियों में जुट गया। अपने अथक परिश्रम के बल पर एनडीए 2021 की परीक्षा पास कर पूरे भारत में 314 वां रैक हासिल की। 17 दिसम्बर को एनडीए में चयन होने का समाचार मिलते ही गांव में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी तथा गॉव के लोग परिजनों को बधाई देने लगे। अमन कुमार विन्द्रा ने बताया कि माता शीला देवी, पिता सुरेश विन्द तथा चाचा वृजेश कुमार व शिक्षकों के आशीर्वाद व कुशल मार्गदर्शन से ही एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल हो पाया हूँ। बचपन से ही सेना में जाने का सपना सजोये था जो अपनों के आशीर्वाद से पूरा हुआ। साक्षात्कार 7 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक 14 एसएसबी इलाहाबाद में हुआ।

Post navigation

Previous: चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Next: महिलाओं के लिए टेलरिंग शॉप योजना संचालित

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.