Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धरना प्रदर्शन

माले ने निकाला मजदूर संदेश यात्रा

ब्यूरो 24-12-2021
5445

जमानियां। भाजपा हराओ, यूपी बचाओ,25 लाख सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करो, रसोई गैस का दाम हाफ करो, बिजली बिल माफ करो, डीएपी यूरिया किसानों को उपलब्ध कराओ, धान खरीद की गारंटी करो आदि सवालों को लेकर भाकपा (माले) की ओर से किसान मजदूर संदेश यात्रा जमानियां कस्बा से तीसरे दिन निकाला गया जो फुल्ली, दरौली होते हुए तियरी तक गई। वहीं सैदपुर बैरहिया,संदल अमेदा दरबेपुर,अनौनी बाजार और गांव तक गई।

जमानियां कस्बा और फुल्ली दरौली चट्टी पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के केन्द्रीय कमेटी सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि, भाजपा नहीं चाहती हैं कि जनता के असल सवाल महंगाई पर लगाम, पैदावार का उचित मूल्य,श्रम कानून में संशोधनों की वापसी, न्यूनतम मजदूरी,जल जंगल जमीन पर अधिकार, युवाओं को रोजगार,कोरोना मुआवजा, कानून का शासन, गरीबों को न्याय व सुरक्षा सभी को स्वास्थ्य शिक्षा जैसे प्रश्न राजनीति का केन्द्रीय सवाल बने। किसानों मजदूरों, बेरोजगार युवाओं के सवालों को दरकिनार करके योगी सरकार चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है इसलिए काशी मथुरा के बहाने नफरत का माहौल बनाना चाहती है। लेकिन प्रदेश की इंसाब पसंद जनता इनके साम्प्रदायिक मंसूबों को कामयाब नही होने देगी। किसान अपना धान लेकर घूम रहा है खरीद नहीं हो रही है वहीं डीएपी यूरिया की किल्लत के चलते उन्हें भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ब्लैक में महंगा दाम पर खरीद कर खेतों में डालना पड रहा है। इस सात साल के दौरान 450 से सिलेंडर का दाम बढ़ कर एक हजार हो गई है। वहीं डीजल पेट्रोल,के दाम सौ के पार सरसों तेल की कीमतों ने दो सौ पार किया है। मंहगाई, भयानक बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार योगी सरकार को हराने का आह्वान किया। कार्यक्रम को भाकपा( माले) जिला सचिव रामप्यारे राम, मुराली बनवासी, लालू बिंद, बुच्चीलाल,पाचरतन कुशवाहा,रामनगीना पासी, बृजेश कुमार ने सम्बोधित किया।

Post navigation

Previous: पांच गोल्ड एवं एक रजत पर किया कब्ज़ा
Next: धरना पर बैठे रामलीला कमेटी के अध्यक्ष

संबंधित खबरें

IMG-20250503-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, डीएम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ब्यूरो 03-05-2025
IMG-20250502-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 02-05-2025
VideoCapture_20250425-200612
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

अनिल कुमार 25-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.