Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो 17-01-2022
IMG-20220117-WA00112

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड मोहम्मदाबाद के भाला गांव में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया 100 मीटर दौड़ में क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान बृजेश राजभर, रोहित राजभर, बादल गुप्ता, ने स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर लाल जी कनौजिया, मंजेश कुमार, एवं पंकज रहे स कबड्डी प्रतियोगिता में भाला की टीम विजेता एवं सावना की टीम उपविजेता रही स वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गंभीरपुर की टीम विजेता एवं दौलताबाद की टीम उपविजेता रहे स इसी प्रकार खो-खो बालिका वर्ग के प्रतियोगिता में चक मुकरी विजेता एवं सावना की टीम उपविजेता रही है। जिला युवा अधिकारी कपिल देव राम ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए क्योंकि खेल प्रतियोगिता में भाग लेने से आपस में भाईचारा एवं सौहार्द का माहौल पैदा होता है साथ ही शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है इसी के साथ हम सभी को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक भी करना है। यूथ रूरल फाउंडेशन के अशोक राय ने जीवन में खेल कूद के महत्व पर प्रकाश डाला सभी के प्रति आभार जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रकट किया। इस अवसर पर राज्य प्रशिक्षक पारस नाथ यादव, प्रधान प्रतिनिधि मिंटू पटेल, अनिता यादव, बुद्धिराम राजभर, चंद्रशेखर राजभर, अखिलेश गिरि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन अंगद सिंह यादव ने किया।

Post navigation

Previous: 23 जनवरी तक बंद रहेगा स्कूल कॉलेज
Next: राजनैतिक दलो को किया पत्र प्रेषित

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.