Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गांव के गरीब असहाय का समिति करेगी सहयोग–अध्यक्ष विनोद

विशेष संवाददाता 04-09-2023
4777777

जमानिया। क्षेत्र के फुल्ली गांव स्थित दुर्गा मंदिर पर ग्रामीणों ने बैठक कर सोमवार को ग्राम सभा फुल्ली जनकल्याण समिति का गठन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया है।

आयोजित बैठक में अध्यक्षता कर रहे वकार अहमद सिद्दीकी ने कहा कि ग्राम कि सामाजिक स्थिति में सुधार सहित ग्रामीणें के कल्याण के लिए समिति का बनाया जाना है। जिस पर सर्वसम्मति से ग्राम सभा फुल्ली जनकल्याण समिति बनाया गया। जिसमें अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय‚ उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव‚ संतोष कुमार श्रीवास्तव‚ महामंत्री हरिशंकर राजभर‚ तोहिद उर्फ गुड्डू ‚ कोषाध्यक्ष लल्लन गुप्ता‚ रामजी जायसवाल‚ संगठन मंत्री मनोज कुमार सिंह‚ अनिल कुमार सिंह का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस दौरान नव चयनित अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि समिति द्वारा गरीब‚ असहाय ग्राम सभा के लोगों का हर प्रकार से आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग किया जाएगा। उन्होंने गांव के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि गांव के लोगों के साथ हर समय समिति कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। कहा कि यह राजनीतिक संस्था नहीं है और न ही किसी पार्टी से इस संस्था का कभी सहोकार रहेगा। जिसके बाद माला पहना कर नव चयनित सदस्यों का स्वागत किया गया और मिठाइयां बांटी गई। इस अवसर पर अनिल पाण्डेय‚ धामू राम‚ कमरुद्दीन राइ्रन‚ राजकुमार यादव‚ मुन्ना गुप्ता‚ टीपू श्रीवास्तव‚ नागेन्द्र पाण्डेय‚ विजय नारायण कुशवाहा‚ गणेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Вавада официальный сайт
Next: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.