Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

विकसित भारत संकल्प यात्रा, हर घर सरकारी योजनाएं पहुंचाने की मोदी की बड़ी पहल

ब्यूरो 28-11-2023
IMG-20231128-WA0022_1.jpg

गाजीपुर के जमानियां के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास की दिशा में एक सार्थक पहल शुरू किया गया है। इसके तहत खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार राव के द्वारा गडहा छानवें, सरैया सहित आदि  गांव के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत यात्रा की शुभारंभ किया। जिसका  मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी देते हुए पात्रों को आवास प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार राव ने बताया कि गांव के कोने-कोने में केंद्र सरकार की योजनाओं की सूचना और लोगों तक उसके लाभ को पहुंचाने के मकसद से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी में इस यात्रा को झंडी दिखाई थी। इस अभियान के जरिए देश के कोने कोने में लोगों को जागरुक करने की मुहिम चलाई जा रही है। राव ने कहा की विकसित संकल्प भारत यात्रा 21 नवंबर तक इस यात्रा के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर लगाए लगाया जाएगा। तथा नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को जानकारियां दी जा रही हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा का मकसद आम लोगों को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी दिया जा सके। पंचायत सचिव अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायतों में अधिक लोगों तक लाभ पहुंची है। केंद्र सरकार का प्रयास आम लोगों को स्वच्छता सुविधा, वित्तीय सेवा, बिजली कनेक्शन, आवास से लेकर दूसरी जरूरी सेवाएं प्रदान कराना है। समाज में रहे लोगों तक खाद्य, सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और क्वालिटी एजूकेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज के अंतिम छोर पर बसे लोगों तक सुविधाएं विकसित करना है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार राव, सहायक विकास अधिकारी उपेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान मुकेश सिंह यादव, पंचायत सचिव अरुण कुमार पांडेय, एडीओ पी पी, कमला प्रसाद, जेई एमआई सुरेंद्र सिंह, एटीएम सदानंद भारती, बड़ौदा यू पी बैंक मैनेजर अमित कुमार चौरसिया, दिनेश कुमार,आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा देवी, आंगनबाड़ी रीता तिवारी, यूनियन बैंक आफ इंडिया पंकज कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: देव दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
Next: खेल कूद एवं सांस्कृतिक दिवस का आयोजन की गई।

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.