Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचा ग्राम पंचायत के बड़ेसर गांव में

ब्यूरो 25-12-2023
IMG-20231225-WA0021.jpg

गाजीपुर के जमानियां में विकसित भारत संकल्प यात्रा, आशा का एक जीवंत कारवां है। यह सभी भारतीयों के घरों तक सशक्तिकरण और उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करती है। बताया जाता है। की क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ेसर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित की गई। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजयेई का जन्म दिन पर केक काट कर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि बृजनंदन सिंह की देख देख में संपन्न हुआ। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमति सुषमा देवी, संजीत यादव आईटी सेल,भाजपा पंचायत सहायक अरविंद ,दीपक, जंगीपुर विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी राम नरेश कुशवाहा,विशिष्ट अतिथि जीवपूर ग्राम प्रधान सुनील सिंह और मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह के साथ ग्राम पंचायत सचिव सुनील कुमार रहे। बताया जाता है। की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। बता दें कि इस यात्रा का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना और योजनाओं के शत प्रतिशत संतृप्ति के लिए जनभागीदारी की भावना में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है। यह भारत सरकार की अब तक की सबसे बड़ी आउटरीच पहल है। इस दौरान बृजनंदन सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के उन लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं के 2 करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी पहल के तहत अपने अनुभव साझा किए हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा न केवल एक भरोसा है। बल्कि वास्तविक सुधारों से भरी एक यात्रा है। यहां कुछ उपलब्धियों को दर्शाया गया है जो प्रगति की अहम तस्वीर प्रस्तुत करती हैं। सिंह ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रगति की राह में कई उपलब्धियां हासिल कर रही है। आयुष्मान, हर घर जल कनेक्शन, भूमि संबंधी दस्तावेज। इस बाबत विकास खंड अधिकारी यशवंत कुमार राव ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा 8 जनवरी तक कार्यक्रम आयोजित की जायेगी। इस दौरान क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। सुनील कुमार सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा असंख्यक लोगों के जीवन में बदलाव का प्रमाण है। तथा आयुष्मान भारत योजना के रूप में आशा की एक किरण दिखी। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से, सरकार ने उनके इलाज सहायता प्रदान कर रही है। इस बाबत निगरानी विकास खंड अधिकारी यशवंत कुमार राव ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा 8 जनवरी तक सभी ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित होना है।

Post navigation

Previous: धान की खरीद तेज गति से शुरू हुआ
Next: रेलवे स्टेशन बाजार में सोमवार की सुबह दो ट्रकों के खड़ा रहने से भीषण जाम लोग हलकान

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.