Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को सैकड़ों श्रद्धालु गण शामिल हुए

ब्यूरो 03-01-2024
IMG-20240103-WA0027.jpg

गाजीपुर के जमानियां में चल रहे गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को यज्ञ पंडाल खचाखच श्रद्धालुओं से भरा रहा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वधान में चल रहे चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन यज्ञ पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। प्रातः योग प्राणायाम ध्यान के बाद यज्ञ करने के लिए दूर – दराज से यज्ञ पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई  देखते-देखते प्रातः 10:00 बजे से यज्ञ पंडाल यज्ञ करने हेतु खचाखच भर गया। अपने मनोकामना की पूर्ति हेतु श्रद्धालुओं का उत्साह चरम सीमा पर था। प्रातः मौसम खराब होने के बाद भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बारिश के मौसम ने भी श्रद्धालुओं के मनोबल को नहीं तोड़ पाई और सिंह पैलेस के बने बड़े हाल में यज्ञ कुंड को स्थापित करके यज्ञ कराया गया। यज्ञ के महिमा पर प्रकाश डालते हुए मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह जी ने कहा कि “यज्ञ हमारे कई जन्मों के पाप को धुलती है। यज्ञ करने से समस्त ब्रह्मांड में सभी जीवों की मनोवृति परिष्कृत होती है। यज्ञ से निकलने वाले धुएं पूरे वातावरण को शुद्ध करती है एवं लंबे समय तक इकोसिस्टम को स्वस्थ रखती है। हर काम में सफलता के लिए हर व्यक्ति को प्रातः यज्ञ करके ही किसी काम में लगना चाहिए। बता दें कि ग्रामीण अंचलों के दूर दराज इलाको से श्रद्धालु गणों के आने का तांता लगा रहा। आयोजित यज्ञ में शामिल होकर हर कोई अपने पाप से छुटकारा पाने के लिए शामिल हो रहा है।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य आयोजक अंशुमन जायसवाल, सहसंयोजक जयशंकर श्रीवास्तव, दीनानाथ शर्मा ,अनिल सिंह ,प्रोफेसर विमला ,मदन मोहन शर्मा, प्रेम शंकर तिवारी, एवं गायत्री परिजनों का सहयोग रहा। इस बाबत मुख्य आयोजक अंशुमन जयसवाल ने बताया कि यज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था कराई गई है। जयसवाल ने कहा कि यज्ञ में आने वाले श्रद्धालु नई ऊर्जा के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत करेंगे।

Post navigation

Previous: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी सुविधा मुहैया हो
Next: रेल मंडल के लिए पांच सलाहकार समिति के सदस्य नामित हुए

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.