Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

स्टेशन बाजार से निकली गई कलश यात्रा

ब्यूरो 22-01-2024
IMG-20240121-WA0019.jpg

गाजीपुर के जमानियां रेलवे स्टेशन पर रविवार यात्रा शोभा निकली गई। बताया जाता है। की अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। स्थानीय स्टेशन बाजार के मंदिर में श्रीराम दरबार स्थापित किया जाएगा। इसी कड़ी में रविवार को मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर में 22 जनवरी को श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इस कड़ी में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके प्रथम चरण में रविवार को सुबह  वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद वेदियों पूजा की गई। इसमें  मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। भक्तों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ धर्मध्वज लहराए। शंखनाद कर ढोल नगाड़ों के साथ श्रीराम के भजनों में मग्न नाचते गाते सैकड़ों भक्त शामिल हुए। इस दौरान जगह जगह राम भक्तों ने अपने घरों से निकल कर कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की। अखिले भारतीय क्षेत्रीय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया 21 जनवरी दिन रविवार से 24 घंटे यज्ञ के साथ कलश यात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया सभी जनमानस से 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की अपील। इस दौरान शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा करने के साथ आरती की गई। तथा लोगों को संबोधित करते हुए राजकुमार सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को सभी दीपोत्सव मनाएं। अपने आसपास के मंदिरों में साफ-सफाई करें। बता दें कि विश्व हिंदू परिषद की ओर से रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संघ विचार परिवार के साथ साथ हिंदू जनमानस‚ क्षत्रिय महासभा और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा में राम–सीता की झांकी निकाली गई। भक्तगण आगे-आगे भगवा ध्वज लेकर श्रीराम का जयकारा लगाते चल रहे थे। विहिप के कोषाध्यक्ष राकेश सिंह ने यात्रा पूजा अर्चना कर शोभायात्रा को राम जानकी मठ लमुई गांव से प्रारंभ किया। जिसके बाद बडेसर मोड़‚ गांधी चौकी‚ राधा कृष्ण मंदिर‚ दुर्गा मंदिर से होते हुए बरूईन गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में समाप्त हुआ। इस दौरान भक्तगण आगे आगे भगवा ध्वज‚ पुष्प वर्षा की गई। लोगों ने जगह जगह पर झांकी में मौजूद राम–सीता की आरती उतारी गई।  इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह‚ रणधीर सिंह‚ अजीत सिंह‚ गोविन्द कुमार‚ मनीष चौरसिया‚ सूरज जायसवाल‚ चंदन गुप्ता‚ राकेश जायसवाल‚ अजीत‚ अम्ब्रीश‚ गोलू आदि मौजूद रहे। 

Post navigation

Previous: Vavada промокод на депозит
Next: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर का शुभारंभ

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.