Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार

विशेष संवाददाता 08-02-2024
IMG-20240207-WA0130.jpg

जमानिया। तहसील प्रांगण स्थित बार एसोसिएशन सभागार में बार संघ की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें एसडीएम के कार्य प्रणाली पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बार एसोसिएशन जमानिया के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने कहा कि उपजिलाधिकारी‚ तहसीलदार‚ तहसीलदार न्यायिक‚ नायब तहसीलदार जमानिया एवं नायब तहसीलदार सुहवल का रवैया मनमाना है एवं कार्य प्रणाली ठीक नहीं है। जिसकी सभी अधिवक्ताओं ने निन्दा की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के रवैया में जब तक सुधार नहीं आएगा तब तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव निकाल कर आज तहसील के सभी न्यायालय के न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। वही उपजिलाधिकारी न्यायालय के न्यायिक कार्य का बहिष्कार अग्रिम सूचना तक जारी रखने का फैसला लिया। अधिवक्ताओं की ओर से तहसील के सभी न्यायालय को प्रस्ताव दे दिया गया है। इस अवसर पर राम रतन जायसवाल‚ राकेश सिंह‚ अशोक गुप्ता‚ सुरेन्द्र प्रसाद‚ रामजी राम‚ उदय नरायन सिंह‚ दीनदयाल‚ बजरंगी यादव‚ फैसल होदा‚ मेराज हसन‚ घनश्याम कुशवाहा‚ संजय यादव‚ संजय दुबे आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Next: कोर्ट ने तीन लोगों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.