Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

विधायक जैकिशन साहू ने विधानसभा में उठाया किसानों की समस्याओ का मुद्दा

विशेष संवाददाता 10-02-2024
IMG-20240209-WA0112.jpg

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र में ग़ाज़ीपुर सदर विधायक जैकिशन साहू ने विधानसभा की विद्युत विभाग की तथा सड़कों की दुर्व्यवस्था को प्रमुखता से उठाया और सरकार से मांग किया कि सदर विधानसभा के चोचकपुर में 132 का पॉवर हाउस निर्माण यथाशीघ्र कराया जाय ताकि क्षेत्र के नन्दगंज, चोचकपुर, करंडा, मैनपुर, सैतापट्टी, पहाड़पुर पावरहाउस जुड़ जाएंगे जिससे विधानसभा के एक बहुत बड़े क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान होगा। नगर क्षेत्र में टॉउन हाल के पास एक पॉवर हाउस बनाने का मांग की जिससे नगर की बहुत बड़ी जनसंख्या को राहत मिल सके। विधायक ने विद्युत आपूर्ति पर भी सरकार को घेरा। विधानसभा क्षेत्र के कई बाज़ारों में नालों के ना होने के कारण बाजार का बुरा हाल रहता है ग़ाज़ीपुर, नन्दगंज, सिरगिथा, हरिहरपुर, चोचकपुर, आदर्शबाज़ार, महराजगंज में सड़क किनारे नाला बनाने का आग्रह किया। सदर विधायक ने बन्द पड़ी नन्दगंज चीनी मिल को पुनः चालू कराने का मुद्दा सदन में जोरदार तरीके से उठाकर किसानों की समस्या पर चिंता जताई। इसी के साथ सदर विधायक ने चोचकपुर से चंदौली ज़िले को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पीपा पुल के स्थान पर स्थाई गंगा पुल बनाने की मांग सरकार से की है। जनपद के एक बड़े हिस्से में पानी में आर्सेनिक होने का मुद्दा भी उठाया और जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की तथा ग़ाज़ीपुर में स्टेडियम की व्यवस्था को बेहतर कर शुरू करने की भी मांग सरकार से किया है।

Post navigation

Previous: माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़े 2 करोड़ 35 लाख 13 हजार 803 रूपए हुए ज़ब्त
Next: महिला सिपाहियों को सिखाया गया दंगो से निपटने का तरीका

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.