Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पंचायत भवन निर्माण में किया गया बड़ा घोटाला,  प्रधान व सचिव पर लटकी तलवार

विशेष संवाददाता 28-09-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240928-WA0100.jpg

सादात। क्षेत्र के देवापार में पूर्व प्रधान द्वारा बनवाए गए पंचायत भवन में खराब गुणवत्ता के निर्माण सामग्री का उपयोग करने की शिकायत आखिरकार सही पाई गई। इस मामले के खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है। शिकायत के अनुसार, भवन के निर्माण में सफेद बालू, तृतीय श्रेणी की ईंटों का उपयोग किया गया है। इन सामग्रियों का उपयोग करने के चलते भवन की न सिर्फ छत टपकने लगी है, बल्कि इसका बीम भी लटककर खतरनाक ढंग से नीचे आ गया है। भवन में इस तरह की धांधली की शिकायत लेखपाल पंकज सिंह ने आईजीआरएस के माध्यम से दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए वाराणसी मंडल के पंचायत उपनिदेशक ने सादात ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) और जूनियर इंजीनियर को जांच करने का आदेश दिया था। वहीं शिकायकर्ता लेखपाल ने बताया कि इसी जूनियर इंजीनियर की निगरानी में भवन का निर्माण भी हुआ था। वहीं सहायक विकास अधिकारी ने जांच के बाद रिपोर्ट देते हुए पुष्टि किया कि शिकायत में दर्शाए गए सभी मुद्दे सत्य हैं। इसमें घटिया ईंटों और बालू के प्रयोग के साथ ही छत और बीम के लटक जाने की भी समस्या मौके पर देखने को मिली है। जिसके बाद वर्तमान प्रधान को मरम्मत करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन इसमें ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि आदेश के क्रम में मरम्मत के लिए धनराशि कहां से आएगी? बहरहाल, देखना ये है कि धांधली होना स्पष्ट होने के बाद अब जिम्मेदारों पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। वहीं इस मामले में शिकायतकर्ता लेखपाल पंकज सिंह ने कहा कि केवल मरम्मत करना समस्या का समाधान नहीं है। कहा कि छत को तोड़कर फिर से बनाना ही इसका एकमात्र उपाय है। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण के समय हुई अनियमितताओं व भ्रष्टाचार करने वाले पूर्व प्रधान और तत्कालीन ग्राम सचिव के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ ही वसूली की भी मांग की है।

Post navigation

Previous: मॉर्निंग रेड में बिजली चोरी करते हुए 16 लोग रंगे हाथ धराए
Next: आधारभूत संरचना की कमी से जूझ रहे हैं पूर्वांचल के अधिकांश क्रीड़ांगन एवं व्यायामशालाएँ: दिलीप कुमार सिंह

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.