Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

उत्तर प्रदेश दिवस-2025 के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

विशेष संवाददाता 13-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTo--1 (3)

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 24 से 26 जनवरी, 2025 तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस-2025 के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु विभिन्न निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। “विकास और विरासत – प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश” इस बार के आयोजन की थीम होगी। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि इसी थीम पर प्रदर्शनी, संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और रोड शो का आयोजन किया जाए।

मुख्य आयोजन और थीम आधारित प्रदर्शनी

जिलाधिकारी ने कहा कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस एवं मतदाता जागरूकता दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा “एक जनपद-एक उत्पाद” के अंतर्गत शिल्पकारों के उत्पादों की प्रदर्शनियों में ODOP उत्पादों की बिक्री की व्यवस्था होगी। स्टार्टअप एवं ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर उद्योग विभाग की प्रदर्शनी तथा वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनॉमी पर इनवेस्ट यूपी की प्रदर्शनी भी प्रमुख आकर्षण रहेंगी। गृह विभाग द्वारा मिशन शक्ति, संस्कृति विभाग द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी शताब्दी वर्ष पर प्रदर्शनी का आयोजन होगा। समाज कल्याण विभाग भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर प्रदर्शनी लगाएगा, जबकि पर्यटन विभाग प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के वर्चुअल टूर और प्रदर्शनियों का आयोजन करेगा।

स्वच्छता अभियान और सम्मान समारोह

नगर विकास और पंचायती राज विभाग को 12 से 23 जनवरी तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि स्वच्छता से जुड़े कार्यों में भाग लेने वाली ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों को भी प्रोत्साहित किया जाए। अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले हस्तशिल्पियों, किसानों, उद्यमियों और चिकित्सकों का चयन कर उन्हें उत्तर प्रदेश दिवस-2025 के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, पर्यटन, खेल और कला-संस्कृति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और महिला स्वयं सहायता समूहों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्रा और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: संगठित गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
Next: गाजीपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत चालकों को किया गया जागरूक

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.