Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

संगठित गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

विशेष संवाददाता 12-01-2025
khabarimg

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित अपराधी गिरोह पर कानून का शिकंजा कस दिया गया है। पुलिस द्वारा जारी रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गिरोह का नेतृत्व ओमकार राय निवासी ग्राम बेटावर कर रहा है। इस गिरोह के सदस्य दीपक यादव निवासी ग्राम शेरपुर फुल्ली, थाना दिलदारनगर सहित अन्य सहयोगी हैं, जो हेरोइन तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त हैं।

6 अप्रैल 2024 को जमानिया थाना प्रभारी श्यामजी यादव की टीम ने 1140 ग्राम हेरोइन के साथ अभियुक्तों को पकड़ा था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोप पत्र 25 मई 2024 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जो वर्तमान में विचाराधीन है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह की गतिविधियों के कारण आमजन में भय और दहशत का माहौल है। जनता में इतनी दहशत है कि कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने या गवाही देने का साहस नहीं करता। अभियुक्तों की अपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरोह चार्ट को जिलाधिकारी की मंजूरी
थाना जमानिया के प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि इस गिरोह के संबंध में गैंग चार्ट जिलाधिकारी को अनुमोदनार्थ भेजा गया था, जिसे 10 जनवरी 2025 को स्वीकृति मिल गई। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि यदि अभियुक्त जमानत पर रिहा होते हैं, तो उनके फिर से हेरोइन तस्करी जैसे अपराधों में लिप्त होने की प्रबल संभावना है।

सख्त कार्रवाई की मांग
गाजीपुर पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस गिरोह पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज किए गए इस मुकदमे से अपराधियों पर लगाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जनता से अपील कर रही है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें।

Post navigation

Previous: अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी समारोह व विवेकानन्द जयन्ती धूमधाम से सम्पन्
Next: उत्तर प्रदेश दिवस-2025 के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.