Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

तेज रफ्तार  बाइक पलटने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

ब्यूरो 01-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250501-WA0000.jpg


जमानियां। नगर के दूरहिया मोहल्ला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की देर रात लगभग 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके परिणामस्वरूप सब्बलपुर कला गांव निवासी 22 वर्षीय मनीष कुमार बिंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार 24 वर्षीय दीपक कुमार बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, मनीष और दीपक हमीदपुर कटहरा स्थित अपनी ननिहाल में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव सब्बलपुर कला लौट रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल दूरहिया मोड़ के पास पहुंची, तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक पलट गई।

जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले सदर अस्पताल और फिर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक मनीष के पिता रामदयाल बिंद ने बताया कि घटना के समय दीपक के मामा छांगुर दूसरी मोटरसाइकिल से उनके पीछे आ रहे थे और वे सुरक्षित हैं। उन्होंने तुरंत परिजनों और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घायल दीपक के इलाज की व्यवस्था में भी जुटी है। मृतक मनीष अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उनके बड़े भाई का नाम गोविंद, बहन का नाम सीमा और छोटे भाई का नाम अनीस है। मनीष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और गांव में होनहार युवक के रूप में जाना जाता था। उनके पिता रामदयाल किसान हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की मां सुलेखनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दूरहिया मोड़ पर सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। सड़क हादसे में सब्बलपुर गांव के मनीष की मृत्यु हो गई है, जबकि दीपक घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

About the Author

ब्यूरो

Editor

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क पर भैंस नहलाने को लेकर मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज
Next: गाजीपुर में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान गरीबों के हक पर हुई प्रेसवार्ता

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.