Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

गंगा में डूबते हुए युवक को एक युवक ने अपनी जान पर खेल कर बचाया

विशेष संवाददाता 16-05-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
images-61.jpeg

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित सतुवानी गंगा घाट पर बुधवार की सुबह करीब 7 बजे गंगा में डूबते हुए 20 वर्षीय युवक को एक युवक ने अपनी जान पर खेल कर बचाया। बचाने वाले युवक की नगर में खूब सराहना हो रही थी।
जानकारी के अनुसार स्थानीय तहसील में कार्यरत लेखपाल संदीप कुमार का छोटा भाई नरेन्द्र कुमार ‘गोली'(20) सुबह गंगा में स्नान कर रहा था। स्नान करने के दौरान ही वह गहरे पानी में चला गया। गंगा घाट पर मौजूद अमीन झुन्ना सिंह ने डूबते युवक को देख जोर-जोर से चिल्लाना शुरु कर दिया। आवाज सुन कर घाट पर बैठे नगरवासी लछीराम चौधरी (50) व उनका 20 वर्षीय पुत्र नरेश चौधरी डूबते युवक को बचाने के लिए गंगा में कूद गये तथा युवक की खोजबीन शुरु कर दी। अवस्था ज्यादा होने के कारण लछीराम चौधरी थक कर किनारे आ गये लेकिन उनका पुत्र हार नहीं माना और गहरे पानी में पैठ कर डूबे हुए युवक को कड़ी मसक्कत कर सुरक्षित बाहर निकाला। इस साहसिक कार्य में नरेश चौधरी को कान के पास चोट लग गई तथा डूबे हुए युवक को भी चोट आई। घाट पर मौजूद लोगों ने दोनों युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सक ने दोनों का इलाज कर घर भेज दिया।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: महिला शिक्षकों ने निपुण ब्लॉक बनाने का किया आवाहन
Next: जमानियां कोतवाली पुलिस को चोर दे रहे चुनौती नगदी सहित मोबाइल लेकर फरार

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.