Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धरना प्रदर्शन

मीडिया पर आईटी के छापे के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

ब्यूरो 23-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210723-WA0011

गाजीपुर। दैनिक भास्कर और भारत समाचार के खिलाफ गुरुवार को इनकम टैक्स की रेड के खिलाफ शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता गरजे और इसे आपातकाल बताया। गुरुवार को कार्रवाई के तुरंत बाद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान के बाद प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की थी। राकेश कुमार जिलाध्यक्ष ने पार्टी के संयोजक, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का बयान सुनाकर मामले की गंभीरता का बोध कराया। बोले, पार्टी संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आयकर छापे मीडिया को डराने का प्रयास है। उनका संदेश साफ है, जो भाजपा सरकार के खिलाफ बोलेगा, उसे बख्शेंगे नहीं। ऐसी सोच बेहद खतरनाक है। सभी को इसके खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए। ये छापे तुरंत बंद किए जाएं और मीडिया को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए।
जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। आम आदमी पार्टी इस कार्रवाई को सरकारी गुंडागर्दी करार देते हुए इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ चुकी है। इस प्रकरण में एक ट्वीट करके संजय सिंह ने कहा था कि भाजपा का अंत तय है “विनाश काले विपरीत बुद्धि।’ भारत समाचार के प्रमुख व वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा मारा गया है। यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर करारा प्रहार है। यूपी की जनता आदित्यनाथ और बीजेपी दोनों को सबक सिखाएगी।
जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की अपील के मुताबिक जिले के कार्यकर्ताओं ने पूरे जोर-शोर से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के खिलाफ सत्ता की इस कार्रवाई का विरोध जताया है। हमने एकस्वर से इसे आपातकाल बताया है। प्रदर्शन के दौरान ओम प्रकाश सिंह,दिलीप सिंह यादव,जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ नागेन्द्र यादव,जे पी राम,विनीत कुमार ,अरविंद कुमार ,जितेंद्र सिंह,नरेंद्र सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी नागेन्द्र शर्मा,गुड्डू यादव,प्रदूम कुमार,सुर्यभान कुमार,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ , सदर विधानसभा प्रभारी जावेद अहमद मौजूद रहे।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: चोरी की ट्रैक्टर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: 131 नव नियुक्त सहायक अध्यापको को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

संबंधित खबरें

IMG-20250503-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, डीएम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ब्यूरो 03-05-2025 0
IMG-20250502-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 02-05-2025 0
VideoCapture_20250425-200612
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

अनिल कुमार 25-04-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.