Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

131 नव नियुक्त सहायक अध्यापको को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

ब्यूरो 23-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210723-WA0018

गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तृतीय चरण के अंतर्गत जनपद में 131 नव नियुक्त सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र वितरित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं अन्य अतिथियो ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अघ्यक्ष सपना सिंह एंव विशिष्ट अतिथि विधायक सदर संगीता बलवंत ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में उपस्थित होकर जनपद में नव नियुक्त 131 सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि एंव विशिष्ठि अतिथि महोदया ने जिला पंचायत सभागार गाजीपुर में मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से लाईव प्रसारण के माध्यम नवनियुक्त सहायक अध्यापको के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। आज उत्तर प्रदेश में 6696 नवनियुक्त सहायक अध्यापको कोे नियुक्ति पत्र दिए गए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन मे कहा कि सरकार द्वारा
कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक विद्यालयो को हाईटेक किया जा रहा है तथा अबतक लगभग प्रदेश मे 85 प्रतिशत से अधिक विद्यालयो का कायाकल्प योजना से आच्छादित किया जा चुका है तथा आगे भी जारी रहेगा। उन्होने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत युवा मस्तिष्क है एवं राष्ट्र के लिए शिक्षा सबसे बड़ी पॅूजी है। उन्होने सभी नव नियुक्त सहायक अध्यापको से अनुरोध किया कि आप लोगो की बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है इसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करे जिससे बच्चों के भविष्य की नीव मजबूत हो सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एंव जिलाधिकारी ने सभी नव नियुक्त सहायक अध्यापको को बेसिक शिक्षा परिवार में शामिल होने पर उन्हे बधाई दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि अपने कार्य को समाज ,राष्ट्र के लिए ईमानदारी से पूरी पारदर्शिता के साथ करें। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य मिशन रोजगार है युवाओं के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है। कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए सरकार संकल्पित है। कहा कि अच्छी शिक्षा से ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है जिसकी अच्छी भूमिका अदा करने के लिए एक शिक्षक होता है, इसलिए आज जनपद में नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं आपका जो दायित्व और कर्तव्य हैं उसें सत्य, निष्ठाता, ईमानदारी, कर्मठता ,लग्नता, तत्परता के साथ निर्वहन करेंगें इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: मीडिया पर आईटी के छापे के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
Next: टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.