Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धरना प्रदर्शन

एडवोकेट अमेंडमेंट बिल के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

विशेष संवाददाता 25-02-2025
0114

जमानिया। अधिवक्ताओं के हितों पर गहरी चोट पहुंचाने वाले एडवोकेट अमेंडमेंट बिल का विरोध तेज हो गया है। स्थानीय अधिवक्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर इस बिल को अधिवक्ता समुदाय के अधिकारों पर सीधा हमला बताया और इसके प्रावधानों को निरस्त करने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि एडवोकेट एक्ट 1961 में प्रस्तावित संशोधन से अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता प्रभावित होगी। इसमें बार काउंसिल में सरकारी हस्तक्षेप, हड़ताल पर प्रतिबंध, अधिवक्ताओं पर आपराधिक मुकदमे का खतरा और पंजीकरण रद्द करने के सख्त प्रावधान शामिल हैं। इसके अलावा, अधिवक्ताओं ने सरकार पर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू न करने, आयुष्मान भारत योजना में अधिवक्ताओं को शामिल न करने, बुजुर्ग अधिवक्ताओं को पेंशन और युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन राशि न देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, तब इस तरह का संशोधन अधिवक्ताओं को कमजोर बनाने की साजिश है। अधिवक्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति से बिल को निरस्त करने के लिए सरकार को निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने कहां है कि बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देश के अनुसार अग्रिम कार्रवाई के लिए हम लोग एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सचिन अमरनाथ राम, पूर्व अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह, पूर्व सचिव कमलकांत राय, उदय नारायण सिंह, मेराज हसन, फैसल होदा, जयप्रकाश राम, मुनेश सिंह, दिग्विजय नाथ तिवारी, मिथिलेश सिंह, ज्ञान सागरश्रीवास्तव, बृजेश कुशवाहा, रवि प्रकाश, सुनील कुमार, बृजेश ओझा, घनश्याम कुशवाहा, संजय यादव, रमेश यादव कई अधिवक्ता शामिल रहे हैं।

Post navigation

Previous: अवैध हथियारों के खिलाफ करंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
Next: जिलाधिकारी ने किया ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

संबंधित खबरें

IMG-20250503-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, डीएम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ब्यूरो 03-05-2025
IMG-20250502-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 02-05-2025
VideoCapture_20250425-200612
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

अनिल कुमार 25-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.