Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जांच पूर्ण न होने पर मनोनीत सभासद ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक

विशेष संवाददाता 30-06-2021
IMG-20210630-WA0015

जमानियां। नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितता आदि को चल रहे जांच अब तक पूर्ण न होने पर मनोनीत सभासद ने बुधवार को तहसीलदार को पत्रक सौंपा। जल्द जांच पूर्ण कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की।

मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका द्वारा नगर में कराये गये कार्यो में भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितता को लेकर शिकायत की गई थी। जिसकी जांच जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में तीन सदस्य समिति गठित की गई थी। बताया कि इस समिति द्वारा 26 मार्च को प्रेषित आख्या में नगर पालिका द्वारा कराये गये कार्यो में क्रय प्रक्रिया एवं निर्माण कार्य में वित्तीय नियमों एवं गुणवत्ता के संदर्भ में समय समय पर निर्गत आदेशों की अवहेलना प्रकाश में आई थी। जिसमें नगर पालिका के कई लोगों कि संलिप्तता पाई गई थी। बावजूद इसके आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की और मांगे पूरी न होने पर क्रमिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इससे संबंधित पत्रक तहसीलदार को सौंपा; इस संबंध में तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि पत्रक प्राप्त हुआ है। जिसको उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। जांच में समय लगता है और वर्तमान समय में कोरोना महामारी चल रही है। ऐसे में धरना प्रदर्शन किया जाना उचित नहीं है।

Post navigation

Previous: कर्त्तव्यनिष्ठ डॉक्टर को “डॉक्टर्स डे” पर जनपद वासियों का सलाम
Next: छात्र-छात्राओं को नियमित तौर पर मास्क लगाने की दी गई हिदायत

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.