Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया के बाद रामपुर बंतरा स्थित गेस्ट हाउस में एसडीएम व सीओ ने मारा छापा, आपत्तिजनक अवस्था में 6 जोड़े धराए, सील

विशेष संवाददाता 12-09-2024
Screenshot_20240912_235729_WhatsApp.jpg

सैदपुर। बीते दिनों जमानियां स्थित एक गेस्ट हाउस में छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक अवस्था में युवक-युवतियों के पकड़े जाने के बाद अब सैदपुर के एसडीएम, भुड़कुड़ा सीओ व नंदगंज थाने की पुलिस ने एक गेस्ट हाउस पर छापेमारी करके वहां रंगरेलियां मनाते हुए 6 जोड़े युवक-युवतियों को पकड़ा और फिर गेस्ट हाउस को सीज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया। नंदगंज थानाक्षेत्र के रामपुर बंतरा में हाईवे पर बलवंत गेस्ट हाउस के नाम से बेहद चर्चित गेस्ट हाउस है। उक्त गेस्ट हाउस के बाबत आए दिन शिकायत मिलती थी कि वहां पर अवैध गतिविधियां होती हैं। जिसके बाद एसडीएम रवीश गुप्ता, भुड़कुड़ा सीओ व नंदगंज थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने गुरूवार की शाम को मय फोर्स उक्त गेस्ट हाउस पर छापेमारी की। छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया। उनके साथ मौजूद महिला व पुरूष पुलिसकर्मियों ने तत्काल गेस्ट हाउस के सभी कमरों को खुलवाया तो अंदर से 6 युवतियां व 6 युवक कमरों में रंगरेलियां मनाते हुए मिले। छानबीन में कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने गेस्ट हाउस को सीज कराया और पकड़े गए जोड़ों के परिजनों को सूचना दी और फिर उन्हें बुलाकर चेतावनी देते हुए उन्हें छोड़ दिया गया। इधर पकड़े जाने के बाद पकड़े गए जोड़े हलकान हो गए और पुलिस को देखकर थर-थर कांपने लगे और अपने मुंह को को ढंकते हुए परिजनों को कुछ भी न बताने की गुहार लगाने लगे। इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि गेस्ट हाउस की आड़ में काफी समय से यहां पर आपत्तिजनक कार्य किया जा रहा था। इसके लिए ये गेस्ट हाउस पूरे क्षेत्र में चर्चित था। यहां पर काफी दूर से जोड़े आते थे। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि गेस्ट हाउस को सील करके संचालक के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि उक्त गेस्ट हाउस पर पूर्व में भी छापेमारी करके चेतावनी दी जा चुकी थी। लेकिन संचालक बेखौफ चलाता रहा।

Post navigation

Previous: दीपक कुमार को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र
Next: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एस एस देव पब्लिक स्कूल के प्रिंस ने मारी बाजी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.